पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान धनरूआ थाना क्षेत्र के मोरयमा गांव निवासी निवेश कुमार उर्फ बिक्की के रूप में हुई है। निवेश शादीशुदा था और उसकी करीब डेढ़ साल की एक बेटी है। युवक विग्रहपुर रोड नंबर-2 स्थित मकान में अकेले रहकर ट्रेवल एजेंसी का काम करता था और धनरूआ में उसका ए टू जेड नाम से मॉल भी बताया जा रहा है। सोमवार को नहीं हो पा रही थी बातचीत मृतक के चाचा विनय कुमार शर्मा ने बताया, ‘निवेश विग्रहपुर में अकेले रहता था। सोमवार को उससे बातचीत नहीं हो पा रही थी। काफी प्रयास के बाद भी संपर्क नहीं होने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद उन्होंने वहां रहने वाले कुछ लड़कों को निवेश के कमरे पर जाकर देखने के लिए भेजा। साथ ही मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। पुलिस की मौजूदगी में जब कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो निवेश अंदर ही मिला। VIDEO कॉल के दौरान सुसाइड की कोशिश का दावा परिजनों के मुताबिक, निवेश किसी व्यक्ति से वीडियो कॉल पर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान उसने आत्महत्या का प्रयास किया और गिरने से उसकी मौत हो गई। हालांकि, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए पुलिस से गहन जांच की मांग की है। महिला पर ब्लैकमेलिंग का शक मृतक के चाचा विनय कुमार ने आशंका जताई है कि कोई महिला निवेश को ब्लैकमेल कर रही थी। उन्होंने पुलिस से युवक के मोबाइल फोन और वीडियो कॉल की जांच करने की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण होगा स्पष्ट घटना की सूचना मिलने के बाद जक्कनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए PMCH भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान धनरूआ थाना क्षेत्र के मोरयमा गांव निवासी निवेश कुमार उर्फ बिक्की के रूप में हुई है। निवेश शादीशुदा था और उसकी करीब डेढ़ साल की एक बेटी है। युवक विग्रहपुर रोड नंबर-2 स्थित मकान में अकेले रहकर ट्रेवल एजेंसी का काम करता था और धनरूआ में उसका ए टू जेड नाम से मॉल भी बताया जा रहा है। सोमवार को नहीं हो पा रही थी बातचीत मृतक के चाचा विनय कुमार शर्मा ने बताया, ‘निवेश विग्रहपुर में अकेले रहता था। सोमवार को उससे बातचीत नहीं हो पा रही थी। काफी प्रयास के बाद भी संपर्क नहीं होने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद उन्होंने वहां रहने वाले कुछ लड़कों को निवेश के कमरे पर जाकर देखने के लिए भेजा। साथ ही मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। पुलिस की मौजूदगी में जब कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो निवेश अंदर ही मिला। VIDEO कॉल के दौरान सुसाइड की कोशिश का दावा परिजनों के मुताबिक, निवेश किसी व्यक्ति से वीडियो कॉल पर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान उसने आत्महत्या का प्रयास किया और गिरने से उसकी मौत हो गई। हालांकि, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए पुलिस से गहन जांच की मांग की है। महिला पर ब्लैकमेलिंग का शक मृतक के चाचा विनय कुमार ने आशंका जताई है कि कोई महिला निवेश को ब्लैकमेल कर रही थी। उन्होंने पुलिस से युवक के मोबाइल फोन और वीडियो कॉल की जांच करने की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण होगा स्पष्ट घटना की सूचना मिलने के बाद जक्कनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए PMCH भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

