बिना हेलमेट बाइक सवारों की विश्वविद्यालय परिसर में नो-एंट्री:हेलमेट नहीं तो गेट के बाहर खड़ी करनी पड़ रही बाइक, लोगों की बढ़ी परेशानी

बिना हेलमेट बाइक सवारों की विश्वविद्यालय परिसर में नो-एंट्री:हेलमेट नहीं तो गेट के बाहर खड़ी करनी पड़ रही बाइक, लोगों की बढ़ी परेशानी

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज में सड़क सुरक्षा के मद्देनजर एक नया नियम लागू किया गया है। कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर अब विश्वविद्यालय परिसर में बिना हेलमेट बाइक सवारों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। केवल हेलमेट पहनने वाले दोपहिया वाहन चालकों को ही परिसर में प्रवेश की अनुमति मिल रही है। सोमवार, 31 अगस्त को विश्वविद्यालय के गेट नंबर एक और दो पर कई बाइक सवारों को सुरक्षा कर्मियों ने अंदर जाने से रोक दिया। सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि कुलपति के निर्देशानुसार बिना हेलमेट किसी भी बाइक को परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हेलमेट न होने पर बाइक सवारों को अपने वाहन बाहर ही खड़े करने पड़ रहे हैं। विश्वविद्यालय परिसर के भीतर भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और एक डाकघर भी संचालित हैं। इन संस्थानों में विश्वविद्यालय कर्मचारियों के अलावा आसपास के गांवों के लोगों के भी खाते हैं। नियम की जानकारी न होने के कारण कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिना हेलमेट पहुंचने वाले लोगों को गेट पर ही रोक दिया जाता है, जिसके बाद उन्हें अपनी बाइक बाहर खड़ी कर बैंक या डाकघर तक पहुंचने के लिए लगभग एक किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन के इस कदम की सड़क सुरक्षा की दृष्टि से सराहना की जा रही है। लोगों का मानना है कि हेलमेट अनिवार्य करने से दोपहिया वाहन चालकों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। यह नियम 16 अगस्त से लागू किया गया है, जिसकी जानकारी प्रभारी सुरक्षा अधिकारी डॉ रमेश प्रताप सिंह ने दी। इस बीच, विश्वविद्यालय के लगभग 50 वर्ष पुराने परिसर में गेट नंबर एक और दो पर शौचालय की व्यवस्था न होने का मुद्दा भी सामने आया है। प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही वाले इन मुख्य प्रवेश द्वारों पर शौचालय न होने से आम जनता के साथ-साथ ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को भी असुविधा होती है। लोगों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मुख्य द्वारों पर शौचालय की व्यवस्था करने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *