बस की चपेट में आने से महिला की मौत:बेतिया में पुलिस ने बस पकड़ी, जांच शुरू की

बस की चपेट में आने से महिला की मौत:बेतिया में पुलिस ने बस पकड़ी, जांच शुरू की

बेतिया-चनपटिया मुख्य मार्ग पर कैथवलिया मंदिर के समीप रविवार देर शाम एक बस की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को जानकारी दी गई। मृतका की पहचान कैथवलिया गांव निवासी इब्राहीम मियां की 25 वर्षीय पुत्री रुकसाना खातून के रूप में हुई है। रुकसाना की शादी योगापट्टी थाना क्षेत्र के बगही निवासी मनीर आलम से हुई थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक पांच वर्षीय पुत्र और सात वर्षीय पुत्री शामिल हैं। ड्राइवर से पूछताछ कर घटना की जांच कर रही पुलिस जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम रुकसाना खातून कैथवलिया मंदिर के पास सड़क पार कर अपने घर जा रही थीं। इसी दौरान चनपटिया से बेतिया की ओर जा रही सुपर वीआईपी बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रुकसाना की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल चनपटिया पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस की तलाश शुरू की और उसे बेतिया छावनी के पास पकड़ लिया। पुलिस चालक से पूछताछ कर घटना की जांच कर रही है। यातायात व्यवस्था में सुधार की मांग की हादसे की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। रुकसाना की मौत की खबर से परिवार में शोक छा गया। स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग पर वाहनों की तेज गति पर चिंता व्यक्त की और यातायात व्यवस्था में सुधार की मांग की। चनपटिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बेतिया-चनपटिया मुख्य मार्ग पर कैथवलिया मंदिर के समीप रविवार देर शाम एक बस की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को जानकारी दी गई। मृतका की पहचान कैथवलिया गांव निवासी इब्राहीम मियां की 25 वर्षीय पुत्री रुकसाना खातून के रूप में हुई है। रुकसाना की शादी योगापट्टी थाना क्षेत्र के बगही निवासी मनीर आलम से हुई थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक पांच वर्षीय पुत्र और सात वर्षीय पुत्री शामिल हैं। ड्राइवर से पूछताछ कर घटना की जांच कर रही पुलिस जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम रुकसाना खातून कैथवलिया मंदिर के पास सड़क पार कर अपने घर जा रही थीं। इसी दौरान चनपटिया से बेतिया की ओर जा रही सुपर वीआईपी बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रुकसाना की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल चनपटिया पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस की तलाश शुरू की और उसे बेतिया छावनी के पास पकड़ लिया। पुलिस चालक से पूछताछ कर घटना की जांच कर रही है। यातायात व्यवस्था में सुधार की मांग की हादसे की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। रुकसाना की मौत की खबर से परिवार में शोक छा गया। स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग पर वाहनों की तेज गति पर चिंता व्यक्त की और यातायात व्यवस्था में सुधार की मांग की। चनपटिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *