यूपी के 32 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी:चित्रकूट के घरों में 5 फीट तक कीचड़ जमा, हेलिकॉप्टर से 50 लोगों का रेस्क्यू

यूपी के 32 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी:चित्रकूट के घरों में 5 फीट तक कीचड़ जमा, हेलिकॉप्टर से 50 लोगों का रेस्क्यू

यूपी के 58 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। इनमें प्रयागराज-वाराणसी समेत 18 जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना है। सोमवार सुबह लखनऊ समेत आसपास के 10 जिलों में बादल छाए हैं। वहीं, लगातार बारिश और मध्य प्रदेश के बरगी डैम से पानी छोड़े जाने की वजह से चित्रकूट में हालात बिगड़े थे। नदी में 30 फीट का उफान आया था। लेकिन अब मंदाकिनी नदी में बाढ़ का पानी कम हो गया है, लेकिन मुश्किलें बढ़ गई हैं। घरों में 5-5 फीट तक कीचड़ भर गया है। सड़कें कचरे से पटी हैं। लोग अपने घरों से पानी और कीचड़ निकालने में जुटे हैं। फ्रिज-कूलर में मलबा भर गया है। जगह-जगह टूटे खंभे दिख रहे हैं। रामघाट पर बना पुल टूटकर मंदाकिनी नदी में गिर गया। तुलसीदास की मूर्ति भी टूट गई। कंधे के ऊपर का हिस्सा बह गया। 2 हेलिकॉप्टर और SDRF की टीमों ने 50 लोगों को रेस्क्यू किया। गोबरिया गांव में करीब 4 घंटे पीपल के पेड़ पर बैठे रहे 12 लोगों को सुरक्षित बचाया गया। SDRF ने घर में फंसे बच्चों को गोद में उठाकर बाहर निकाला। बाढ़-बारिश की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- मध्य प्रदेश-राजस्थान और दक्षिणी यूपी के ऊपर मानूसनी सिस्टम आगे बढ़ गया है। इससे बारिश की गतिविधियों में 31 अगस्त तक कमी आएगी। इसके बाद नए विक्षोभ के असर से सितंबर के पहले सप्ताह में फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होगा। आज कहां-कहां बारिश हो सकती है? यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *