कुरुक्षेत्र सड़क हादसे में कंपनी कर्मी की मौत:गाड़ी ने मारी बाइक में टक्कर, करनाल का रहने वाला था; परिवार को अगले दिन पता चला

कुरुक्षेत्र सड़क हादसे में कंपनी कर्मी की मौत:गाड़ी ने मारी बाइक में टक्कर, करनाल का रहने वाला था; परिवार को अगले दिन पता चला

कुरुक्षेत्र जिले के मरी-इंद्री रोड पर बोढ़ी मोड़ के पास एक्सीडेंट में बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वह अपनी बाइक पर कुरुक्षेत्र की तरफ आ रहा था। किसी गाड़ी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे LNJP अस्पताल कुरुक्षेत्र पहुंचाया गया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 45 साल के भगवान दास निवासी बडसालू जिला करनाल के रूप में हुई। भगवान दास किसी कंपनी में प्राइवेट जॉब करता था। भगवान दास अपने 5 भाई-बहनों में सबसे छोटा था। पुलिस ने उसके भाई रामपाल की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया और पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन बडसालू गांव के रामपाल ने बताया कि उसका छोटा भाई भगवान दास अपनी बाइक लेकर कुरुक्षेत्र आया था। इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंचा। कल 30 अगस्त को परिवार को सूचना मिली कि भगवान दास का उमरी-इंद्री रोड पर बोढ़ी गांव के मोड़ के पास एक्सीडेंट हो गया है। अस्पताल में तोड़ दम हादसे में घायल होने के बाद उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल कुरुक्षेत्र ले जाया गया है। पता चलते ही वह परिवार के साथ अस्पताल पहुंच गया। अस्पताल में भगवान दास की हालत गंभीर थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में आई गंभीर चोटों के कारण उसके भाई की मौत हो हुई। तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर रामपाल ने बताया कि किसी तेज रफ्तार गाड़ी ने उसके भाई की बाइक में टक्कर मारी और टक्कर के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पता चलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है, ताकि टक्कर मारने वाली गाड़ी का पता चल सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *