जयपुर। शास्त्री नगर स्थित कांवटिया अस्पताल के बाहर अतिक्रमण ने मरीजों, परिजनों और राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी है। राष्ट्रपति मैदान से कांवटिया सर्कल तक सड़क किनारे फुटपाथ पर बने कियोस्क जगह-जगह दुकानों की शक्ल ले चुके हैं। कई कियोस्क पर शटर लगाकर स्थायी दुकानों का रूप दे दिया गया है।
फुटपाथ पर दुकान, सड़क पर वाहन से लगता है जाम
दुकानों के आगे सामान रखने और सड़क किनारे पार्किंग के कारण अक्सर यहां सुबह से देर शाम तक जाम के हालात रहते हैं। राष्ट्रपति मैदान के बाहर फुटपाथ पर अतिक्रमण का असर यहां पर सैर के लिए आने वाले लोगों पर भी पड़ा है।

दिव्यांग लोगों को रोजगार के उद्देश्य से यहां कियोस्क दिए थे। कई कियोस्क दूसरे बेच दिए गए। खरीदने वालों ने बाहर तक अतिक्रमण कर लिया। -ज्ञानचंद खंडेलवाल

दुकानदारों के वाहन भी सड़क किनारे खड़े रहते हैं। इससे अस्पताल के बाहर जाम रहता है। एंबुलेंस भी फंस जाती है। -अनिल पारीक, स्थानीय निवासी

सड़क पर बना कचरा डिपो, कच्ची बस्ती सा नजारा
मोती डूंगरी रोड पर स्थित यह सडक़ करीब एक-डेढ़ साल पहले साफ थी। सडक़ पर ही कचरा डिपो बनने के चलते यहां दिनभर निराश्रित गाएं घूमती हैं। साथ ही ऑटो रिपेयर करने वालों ने भी सडक़ पर अतिक्रमण कर रखा है। कई बार निगम को लिखने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। सरकारी उदासीनता से यह क्षेत्र अब कच्ची बस्ती सा नजर आने लगा है। निगम प्रशासन इस दिशा में जल्द ठोस कार्रवाई करे। -कुसुम अग्रवाल, नायला हाउस

आइओसीएल की जमीन पर जंगली घास, लिंक रोड नहीं होने से आवागमन में परेशानी
आइओसीएल की लाइन के कारण कॉलोनी की अधिकांश रोड आपस में जुड़ी हुई नहीं हैं। इस कारण कॉलोनी के लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही समय भी अधिक लगता है। बरसात के दिनों में आइओसीएल की खाली भूपट्टी पर जंगली घास पनप जाती है। सांप, नेवला और बिच्छू जैसे जानवरों का भी खतरा रहता है। बच्चों की स्कूल वैन सहित कई अन्य वाहन इस कच्चे रास्ते पर फंस जाते हैं। -माया देवी, भगवान सिंह, ब्लॉक 265, सेक्टर 26, प्रताप नगर

सड़क बनाकर भूला जेडीए, नहीं ली सुध
जेडीए की ओर से कॉलोनी में पांच साल पहले सडक़ बनाई गई थी। उसके बाद से मरम्मत न होने से कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। बारिश के मौसम में जलभराव के चलते कॉलोनी से निकलना मुश्किल हो जाता है। सरपंच के साथ ही जेडीए ने भी इस कॉलोनी की सुध नहीं ली। कुछ लोगों ने जलभराव की समस्या से निजात के लिए घर के बाहर मिट्टी व पत्थर डलवा लिए, बारिश में इनके कारण सडक़ पर कीचड़ हो जाता है। -दीपांशु सोगानी, वाटिका रोड वाटिका वैली
खुले बिजली बॉक्स से करंट की आशंका
कॉलोनी के पार्क में बोरवेल का इलेक्ट्रिक बॉक्स खुला हुआ है। इसके तार भी वॉकवे से होकर गुजर रहे हैं। साथ ही तारों में बीच में ज्वाइंट भी है। पार्क में सुबह-शाम बच्चे खेलने आते हैं। ऐसे में खुले तारों से करंट फैलने की भी आशंका है। -यशस्वी बारेठ, जय जवान कॉलोनी

दुर्गापुरा : नालियों के ऊपर अतिक्रमण, घरों में घुस रहा पानी
नालियों के ऊपर फल-सब्जी विक्रेताओं के अतिक्रमण के कारण बस स्टैंड से टेलीफोन एक्सचेंज तक नालियों की सफाई नहीं हुई है। थोड़ी बरसात में ही नालियों का पानी घरों में घुस रहा है। नगर निगम और 181 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। -जगदीश शर्मा, पोस्ट ऑफिस के सामने

सड़क का हो निर्माण, बनवाई जाएं नालियां
गत 10 वर्षों से गांव के मुख्य मार्ग (सडक़) पर सडक़ नहीं बनी है। न ही पेचवर्क और नालियां बनवाई गई हैं। नांगल सिरस से राजावास तक (लगभग 4 किमी.) तक सडक़ के इस टुकड़े में गहरे गड्ढे हैं। -विनोद जाट,ग्राम नांगल सिरस (पं.स. जालसू).

निवारू रोड: फुटपाथ पर ही कर दिया मंदिर का निर्माण
यहां स्थित फुटपाथ पर बालाजी का मंदिर बना है। न्यायालय की ओर से इसे हटाने के भी आदेश दिए थे, जेडीए की ओर से इसकी पालना नहीं की गई। इसके लिए कौन अधिकारी जिम्मेदार है। जेडीए प्रबंधन इस ओर ध्यान दे। -आनंद यादव, गणेश नगर 8 विस्तार, निवारू रोड, बी ब्लॉक

जलभराव, अतिक्रमण की गंभीर समस्या
रुक्मणी नगर 6-7 में जलभराव क्षेत्र की प्रमुख समस्या है। सडक़ किनारे अतिक्रमण एवं पानी की उचित निकासी न होने से बारिश होते ही मुख्य गेट के सामने लगभग तीन फीट तक पानी भर जाता है, जिसके कारण कई बार लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। -सिद्धार्थ चौधरी, विजयपुरा, आगरा रोड

क्या आपके मोहल्ले में भी कोई मुद्दा है?
यदि हां तो व्हाट्स ऐप नं. 9057531314 व Jaipur@in.patrika.com पर समस्या मेल करें। अगली मीटिंग आपके यहां होगी। आपकी बात जिम्मेदारों तक पहुंचाएंगे।

सिटी हेल्पलाइन
जयपुर कमिश्नरेट
एडिशनल पुलिस कमिश्नर
+91-98282-31314
डीसीपी ट्रैफिक
+91-98292-51535
साइबर थाना
साइबर थाना अधिकारी
0141-2360094,
+91- 94142-25273
डीसीपी ईस्ट
8764866905
डीसीपी वेस्ट
8764866906
डीसीपी साउथ
8764866907
डीसीपी नॉर्थ
8764866908
राजस्थान संपर्क
9461067924 (व्हाट्सएप)
181 (हेल्पलाइन नंबर)
कलक्ट्रेट
0141-2204476 कंट्रोल रूम 100
जेडीए
0141-2565800, 2575252, 25755151
नगर निगम कॉल सेंटर
0141-2747400
0141-2742900 फायर ब्रिगेड 101
जयपुर डिस्कॉम
18001806507
बिजली संबंधित शिकायत
9414037085
जलदाय विभाग
01412706624
वुमन हैल्पलाइन न΄बर
1090
बालश्रम या बाल अपराध
1098
मौसम केंद्र
0141-2790194
मौसम केंद्र एयरपोर्ट
0141-2725326

