जयपुर। अंबाबाड़ी सब्जी मंडी से पानीपेच को जोड़ने वाला रास्ता बंद होने के बाद द्रव्यवती नदी के बहाव क्षेत्र में मिट्टी-मलबा डालकर सरकारी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। करीब एक दशक से नदी के बहाव व भराव क्षेत्र में भराव किया जा रहा है। इस कथित कब्जे की कई बार शिकायतें के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
पहले हटाया मलबा, फिर शुरू हुआ भराव
स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ माह पहले जेडीए ने बहाव क्षेत्र में डाली मिट्टी हटाई थी। कुछ समय बाद कार्रवाई रुक गई और अब उसी क्षेत्र में मिट्टी डालकर भराव का काम शुरू हो गया है। इससे बहाव क्षेत्र के सिकुडऩे की आशंका जताई जा रही है। सवाल यह भी है कि कार्रवाई के बाद दोबारा भराव कैसे शुरू हो गया।
रास्ता बंद, तिराहे पर बढ़ा दबाव
अम्बाबाड़ी से पानीपेच जाने वाला रास्ता बंद होने के कारण वाहनों को दूसरे मार्गों से निकलना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पीक ऑवर्स में यहां अक्सर जाम की स्थिति रहती है।
पब्लिक स्पीक : सड़क बनाने में मिलिंग तकनीक का हो उपयोग
कचरे की गाड़ी कॉलोनी में रोजाना नहीं आती है। इसके आने का समय नियत भी नहीं है। दोपहर बाद आने के कारण नौकरीपेशा लोगों के घरों में कचरा पड़ा रहता है। निगम से मांग है कि कॉलोनी में सुबह हूपर के आने का समय नियत किया जाए। -नीलम उप्रेती, वार्ड 68, तिरुपति विहार, मान्यावास

हनुमान पथ व आस-पास के क्षेत्रों में बारिश के पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क जल्दी टूट जाती है। सड़क बनाने में मिलिंग तकनीक का उपयोग हो। इससे नई सड़क बनने पर सड़क की ऊंचाई नहीं बढ़ेगी। -संतोष कुमार बूला, श्याम नगर विस्तार, न्यू सांगानेर रोड

सरकार की ओर से नई पाइपलाइन डालने के बाद पुरानी लाइन से सप्लाई बंद कर दी। करीब एक माह बाद भी नई पाइपलाइन से नियमित पानी की सप्लाई शुरू नहीं की गई है। वहीं, नलों में गंदा पानी आता है। मजबूरी में टैंकर मंगवाना पड़ रहा है। -कुशाग्र माथुर, राधिकापुरम, जगतपुरा

आवासीय कॉलोनी में कशीदा फैक्ट्री, नींद में खलल, मकानों में कंपन
आवासीय कॉलोनी शक्ति विहार में कढ़ाई और कशीदाकारी की फैक्ट्री है, जहां कि दिनभर के बाद देर रात तक काम चलता है और मशीनों की तेज आवाज से लोगों की नींद में खलल पड़ता है। एक साथ कई मशीनों के चलने से आस-पास के मकानों में कंपन भी होता है। लगभग एक महीने से यह दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित व्यक्ति के समक्ष इसका विरोध भी जताया। निगम में शिकायत करने के साथ ही हेल्पलाइन नं. 181 पर भी मामले से अवगत कराया गया। -भवानी शंकर, सांगानेर, कल्याणपुरा रोड

मूलभूत सुविधाओं का हो विस्तार, सड़क, पानी और रोड लाइट नहीं
जेडीए द्वारा अनुमोदित कॉलोनी रूपनगर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। लखेसरा रोड, वार्ड 69 में सडक़, पानी और रोड लाइट नहीं है। इस कारण लोग गड्ढों से होकर गुजरने को मजबूर हैं। वहीं, पेयजल के लिए भी स्थानीय लोग पानी के टैंकरों पर निर्भर हैं। रोड लाइट न होने के कारण रात में अंधेरा रहता है। साथ ही कई बार क्षेत्र में चोरियां भी हो चुकी हैं। इसके बावजूद किसी भी जनप्रतिनिधि ने क्षेत्र की सुध नहीं ली। कॉलोनी की बसावट के करीब 12 वर्ष बाद क्षेत्र के लोगों को विकास का इंतजार है। -गणपत सिंह, आगरा रोड, माली की कोठी

जनता की नजर में: गली में स्ट्रीट डॉग का आतंक, निगम ने नहीं की ठोस कार्रवाई
गली व आसपास के क्षेत्र में स्ट्रीट डॉग आए दिन वाहनों और लोगों पर हमला कर देते हैं। अचानक हुए हमले के दौरान अफरा-तफरी के चलते कई लोग घायल भी हो चुके हैं। वहीं, कुत्ते के काटने के कारण कई लोगों को रैबीज के इंजेक्शन भी लगवाने पड़े। इस संबंध में नगर निगम में शिकायत के बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। निगम की गाड़ी आती है, लेकिन बिना कोई कार्रवाई किए चली जाती है। निगम प्रशासन इस दिशा में ठोस कार्रवाई करे और आवारा श्वानों की समस्या से जल्द निजात दिलाए। -माधुरी सिन्हा, आनंद विहार, रेलवे कॉलोनी, जगतपुरा

मानसरोवर में नहीं है सैटेलाइट अस्पताल
एशिया की सबसे बड़ी कॉलोनी होने के बावजूद मानसरोवर क्षेत्र में एक भी सरकारी सैटेलाइट हॉस्पिटल नहीं है। करीब सात किमी. लंबी कॉलोनी की दो लाख की आबादी को इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल जाना होता है। अत: सरकार इस ओर जल्द ध्यान दे और मानसरोवर के लोगों को अगले बजट में सैटेलाइट हॉस्पिटल की सौगात दी जाए। -ताराचंद सेतपाल, मानसरोवर


क्या आपके मोहल्ले में भी कोई मुद्दा है?
यदि हां तो व्हाट्स ऐप नं. 9057531314 व Jaipur@in.patrika.com पर समस्या मेल करें। अगली मीटिंग आपके यहां होगी। आपकी बात जिम्मेदारों तक पहुंचाएंगे।
सिटी हेल्पलाइन
जयपुर कमिश्नरेट
एडिशनल पुलिस कमिश्नर
+91-98282-31314
डीसीपी ट्रैफिक
+91-98292-51535
साइबर थाना
साइबर थाना अधिकारी
0141-2360094,
+91- 94142-25273
डीसीपी ईस्ट
8764866905
डीसीपी वेस्ट
8764866906
डीसीपी साउथ
8764866907
डीसीपी नॉर्थ
8764866908
राजस्थान संपर्क
9461067924 (व्हाट्सएप)
181 (हेल्पलाइन नंबर)
कलक्ट्रेट
0141-2204476 कंट्रोल रूम 100
जेडीए
0141-2565800, 2575252, 25755151
नगर निगम कॉल सेंटर
0141-2747400
0141-2742900 फायर ब्रिगेड 101
जयपुर डिस्कॉम
18001806507
बिजली संबंधित शिकायत
9414037085
जलदाय विभाग
01412706624
वुमन हैल्पलाइन न΄बर
1090
बालश्रम या बाल अपराध
1098
मौसम केंद्र
0141-2790194
मौसम केंद्र एयरपोर्ट
0141-2725326

