सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद गोकश अरेस्ट:आम के बाग में गोवंश को पेड़ से बांधकर गोकशी की कर रहा था तैयारी, काउंटर फायरिंग में बदमाश के पैर में लगी गोली

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद गोकश अरेस्ट:आम के बाग में गोवंश को पेड़ से बांधकर गोकशी की कर रहा था तैयारी, काउंटर फायरिंग में बदमाश के पैर में लगी गोली

सहारनपुर के थाना मिर्जापुर पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ के बाद गोकशी की तैयारी कर रहे एक गोकश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। आरोपी आम के बाग में एक गोवंश को पेड़ से बांधकर गोकशी करने का प्रयास कर रहा था। पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, दो जिंदा और एक खोखा कारतूस, गोकशी के उपकरण, एक जिंदा गोवंश और 600 रुपये नकद बरामद किए गए। प्याजगढ़ पुलिया के पास आम के बाग में मिली सूचना पुलिस के मुताबिक, 30 अगस्त की रात थाना मिर्जापुर पुलिस टीम शेरपुर पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि प्याजगढ़ पुलिया के पास स्थित आम के बाग में एक व्यक्ति गोकशी करने की फिराक में है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, बाग में एक व्यक्ति गोवंश को पेड़ से बांधकर गोकशी करने का प्रयास करता दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही कर दी फायरिंग पुलिस टीम को अपने नजदीक आता देखकर आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल आरोपी की पहचान बिलाल के रूप में की है। घायल होने के बाद आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। तमंचा, कारतूस और गोकशी के उपकरण बरामद पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से एक .315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस, गोकशी करने के उपकरण, एक जिंदा गोवंश और 600 रुपये नकद बरामद हुए हैं। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी पर पहले से करीब एक दर्जन मुकदमे पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी बिलाल शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ थाना मिर्जापुर में पहले से करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें गोकशी, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत अन्य संगीन धाराओं से जुड़े मामले शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है और मुठभेड़ व बरामदगी के संबंध में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *