लखीमपुर में हॉस्पिटल मैनेजर की संदिग्ध मौत:गन्ने के खेत में फंसी मिली कार, ग्रामीण ने घायल अवस्था में उतारा

लखीमपुर में हॉस्पिटल मैनेजर की संदिग्ध मौत:गन्ने के खेत में फंसी मिली कार, ग्रामीण ने घायल अवस्था में उतारा

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में शौर्य हॉस्पिटल के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उन्हें गंभीर घायल अवस्था में रात करीब 8:30 बजे ग्राम इमलिया नानकार के पास एक गन्ने के खेत में फंसी सियाज कार में पाया गया। उनकी नाक से खून निकल रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष सुनील मलिक मौके पर पहुंचे और घायल को गोला सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मथुरा नगर पश्चिमी दीक्षिताना निवासी अजीत कुमार पुत्र वेद कुमार के रूप में हुई है। अजीत कुमार खुटार रोड स्थित शौर्य हॉस्पिटल के मैनेजर थे। हैदराबाद थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि अजीत कुमार घटनास्थल पर कैसे पहुंचे, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक की नाक से खून निकल रहा था, लेकिन शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं दिख रहे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *