रामपुर में 33 हजार वोल्ट की लाइन में फॉल्ट,आपूर्ति ठप:17 हजार घरों की बिजली गुल, बिजलीकर्मी मोबाइल की टॉर्च से शिकायतें दर्ज की

रामपुर में 33 हजार वोल्ट की लाइन में फॉल्ट,आपूर्ति ठप:17 हजार घरों की बिजली गुल, बिजलीकर्मी मोबाइल की टॉर्च से शिकायतें दर्ज की

रामपुर में रविवार रात करीब 8:30 बजे 33 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन में फॉल्ट आने से शहर के बड़े हिस्से की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे करीब 17 हजार विद्युत उपभोक्ताओं के घरों में अंधेरा छा गया। रात करीब 10:30 बजे तक भी कई इलाकों में बिजली बहाल नहीं हो सकी थी। दो बिजलीघरों से जुड़े 17 हजार उपभोक्ता प्रभावित जानकारी के मुताबिक पहाड़ी गेट बिजलीघर से करीब 10 हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति होती है। फॉल्ट के बाद इन सभी उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। वहीं, सिविल लाइंस स्थित बिजलीघर संख्या-270 से जुड़े करीब 7 हजार उपभोक्ताओं को भी बिजली संकट का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने के बाद उपभोक्ता परेशान हो गए। आपूर्ति बहाल होने की जानकारी लेने के लिए बिजलीघरों के CUG नंबरों पर लगातार फोन आने लगे। बिजलीघर संख्या-270 पर एक घंटे में 200 से ज्यादा कॉल पहुंचीं, जबकि पहाड़ी गेट बिजलीघर के विभिन्न CUG नंबरों पर इसी दौरान करीब 200 से 300 कॉल दर्ज की गईं। बारिश में मोबाइल की टॉर्च से काम करते रहे कर्मचारी रविवार रात बारिश और खराब मौसम के बीच बिजलीघर भी अंधेरे में डूबे रहे। रोशनी की व्यवस्था नहीं होने पर बिजलीकर्मी मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनते और रजिस्टर में दर्ज करते नजर आए। घरों में बिजली न होने के कारण लोगों को इनवर्टर और मोबाइल की रोशनी के सहारे रात गुजारनी पड़ी। लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने से लोगों की परेशानी बढ़ती गई। 12 कर्मचारी फॉल्ट ठीक करने में जुटे फॉल्ट की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीमें सक्रिय हो गईं। कर्मचारियों ने संबंधित लाइन की जांच शुरू कर दी। हालांकि बारिश और खराब मौसम के कारण फॉल्ट तलाशने और मरम्मत कार्य में परेशानी आई। पहाड़ी गेट और सिविल लाइंस बिजलीघर के जेई के मुताबिक, 33 हजार वोल्ट की लाइन में फॉल्ट आया है। इसे ठीक करने के लिए करीब 12 विद्युत कर्मचारी लगातार काम में जुटे हैं। विभाग की टीम जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने के प्रयास में लगी रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *