प्रयागराज के आयुष और आराध्या ने जीता टेबल टेनिस खिताब:‘खेलो भारत, जीतो भारत’ थीम पर हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता

प्रयागराज के आयुष और आराध्या ने जीता टेबल टेनिस खिताब:‘खेलो भारत, जीतो भारत’ थीम पर हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रयागराज के अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित हुई। बालक एकल में आयुष शुक्ला और बालिका एकल में आराध्या चैंपियन बनीं। जूनियर वर्ग में बालक-बालिकाओं समेत कुल 60 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन ‘खेलो भारत, जीतो भारत’ थीम पर किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद एकल और डबल्स मुकाबले खेले गए। एकल में आयुष और आराध्या विजेता बालक एकल के फाइनल में आयुष शुक्ला ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि अक्षय शुक्ला उपविजेता रहे। बालिका एकल में आराध्या ने खिताब जीता और कुसुम प्रिया दूसरे स्थान पर रहीं। डबल्स में बालक वर्ग की रशिक-प्रद्युम्न जोड़ी विजेता और अंश-अमन की जोड़ी उपविजेता रही। बालिका डबल्स में गौरी-अनन्या की जोड़ी ने चैंपियनशिप जीती, जबकि चेतना-कशिश की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलों में योगदान देने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रवीण पटेल ने अंतरराष्ट्रीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी पवन शर्मा और अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी आरएस बेदी को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। पवन शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पैरा टेबल टेनिस में देश का प्रतिनिधित्व किया है। मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका उत्कर्ष, स्मृति, रितिशा, फैली और सौम्या ने निभाई। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्रीड़ाधिकारी शिव कुमार यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस दौरान मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *