गयाजी में जदयू प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन:पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर, कार्यकर्ताओं से पार्टी झंडा लगाने की अपील

गयाजी में जदयू प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन:पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर, कार्यकर्ताओं से पार्टी झंडा लगाने की अपील

गयाजी के चाकंद के चमंडी में रविवार को जदयू के प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन हुआ। जदयू के बेलागंज विधायक और जदयू जिलाध्यक्ष इंजीनियर अजय कुशवाहा ने संयुक्त रूप से कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने संगठन को लेकर कार्यकर्ताओं से बात की। उन्होंने कहा कि पार्टी को पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत करना है। इसके लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहना होगा। उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने आवास पर जदयू का झंडा लगाने का निर्देश दिया। कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम है। बूथ स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत होगी। तभी संगठन को और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष कासिम अंसारी ने की। संचालन रंजीत कुशवाहा ने किया। अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ उद्घाटन के बाद जदयू जिलाध्यक्ष बिथो शरीफ पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की ओर से अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया था। कादिर समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने अजय कुशवाहा का फूल-माला और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। जिलाध्यक्ष ने सम्मान के लिए सभी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह स्नेह संगठन के लिए ऊर्जा देने वाला है।
जदयू के कई नेता और पदाधिकारी शामिल हुए कार्यक्रम में जदयू के कई नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। इनमें रामलखन स्वर्णकार, कुंडल वर्मा, मधुसूदन राय, पूनम कुशवाहा, दिनेश प्रसाद सिन्हा, वृजराज पांडेय, बिनोद यादव, शंभू सिंह, अनिल सिंह और शिवपूजन प्रसाद समेत दर्जनों नेता मौजूद रहे। नए प्रखंड कार्यालय को पार्टी की गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यहां से प्रखंड क्षेत्र में संगठन से जुड़े काम को गति देने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाने की कोशिश होगी। साथ ही पंचायत और बूथ स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को बढ़ाने पर भी जोर रहेगा। गयाजी के चाकंद के चमंडी में रविवार को जदयू के प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन हुआ। जदयू के बेलागंज विधायक और जदयू जिलाध्यक्ष इंजीनियर अजय कुशवाहा ने संयुक्त रूप से कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने संगठन को लेकर कार्यकर्ताओं से बात की। उन्होंने कहा कि पार्टी को पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत करना है। इसके लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहना होगा। उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने आवास पर जदयू का झंडा लगाने का निर्देश दिया। कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम है। बूथ स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत होगी। तभी संगठन को और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष कासिम अंसारी ने की। संचालन रंजीत कुशवाहा ने किया। अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ उद्घाटन के बाद जदयू जिलाध्यक्ष बिथो शरीफ पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की ओर से अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया था। कादिर समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने अजय कुशवाहा का फूल-माला और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। जिलाध्यक्ष ने सम्मान के लिए सभी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह स्नेह संगठन के लिए ऊर्जा देने वाला है।
जदयू के कई नेता और पदाधिकारी शामिल हुए कार्यक्रम में जदयू के कई नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। इनमें रामलखन स्वर्णकार, कुंडल वर्मा, मधुसूदन राय, पूनम कुशवाहा, दिनेश प्रसाद सिन्हा, वृजराज पांडेय, बिनोद यादव, शंभू सिंह, अनिल सिंह और शिवपूजन प्रसाद समेत दर्जनों नेता मौजूद रहे। नए प्रखंड कार्यालय को पार्टी की गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यहां से प्रखंड क्षेत्र में संगठन से जुड़े काम को गति देने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाने की कोशिश होगी। साथ ही पंचायत और बूथ स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को बढ़ाने पर भी जोर रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *