लुधियाना में महिला बैंकर ने की आत्महत्या:चुन्नी के सहारे पंखे से लटकी; 5 साल का बेटा, मायके वालों ने पति पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

लुधियाना में महिला बैंकर ने की आत्महत्या:चुन्नी के सहारे पंखे से लटकी; 5 साल का बेटा, मायके वालों ने पति पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

लुधियाना के दुगरी स्थित हिम्मत सिंह नगर में एक 33 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान साक्षी (पत्नी नरिंदर सिंह) के रूप में हुई है,किराए पर रहती थी। बताया जा रहा है कि साक्षी ने घर में पंखे से चुन्नी बांधकर फांसी लगा ली। नवंबर 2016 में हुई थी शादी, बैंकिंग सेक्टर में था कपल मिली जानकारी के अनुसार साक्षी और उसका पति नरिंदर सिंह दोनों ही बैंकिंग लाइन में काम करते थे। दोनों की शादी नवंबर 2016 में हुई थी और उनका एक 5 साल का मासूम बेटा भी है। परिवार यहां एक किराए के मकान में रह रहा था। मायके वालों का आरोप- पति करता था मारपीट और झगड़ा घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके वाले मौके पर पहुंचे। परिवार वालों ने मृतका के पति नरिंदर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पति आए दिन साक्षी के साथ लगातार लड़ाई-झगड़ा करता था और उसे परेशान करता था। परिवार का आरोप है कि पति की रोज-रोज की प्रताड़ना और कलह से तंग आकर ही साक्षी ने फांसी लगाकर अपनी जान दी है। परिजनों के बयानों पर FIR दर्ज कर रही पुलिस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि फिलहाल मृतका के परिजनों (मायके वालों) के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इन बयानों के आधार पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *