ट्रैक्टर ने 2 बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत:मधेपुरा में 3 गंभीर घायल, लोगों ने पहुंचाया अस्पताल; चालक फरार

ट्रैक्टर ने 2 बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत:मधेपुरा में 3 गंभीर घायल, लोगों ने पहुंचाया अस्पताल; चालक फरार

मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र के मधुबन चौक के पास रविवार शाम एनएच पर ट्रैक्टर और दो बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों युवक दो बाइक पर सवार थे। मृतक की पहचान धबौली निवासी संतोष कुमार के 25 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मधुबन चौक के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दोनों बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक पर सवार चारों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… चारों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल भर्राही थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अपनी गाड़ी से चारों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा पहुंचाया। 3 युवकों की प्राथमिक उपचार के बाद रेफर अस्पताल में चिकित्सकों ने सौरभ कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीन अन्य युवकों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर लेकर फरार हुआ चालक दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। भर्राही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस फरार चालक और ट्रैक्टर की पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही अन्य घायल युवकों की पहचान की प्रक्रिया भी जारी है। तीन बहनों का इकलौता भाई था सौरभ सड़क हादसे में सौरभ की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। बताया गया कि सौरभ तीन बहनों का इकलौता भाई था। जवान बेटे की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र के मधुबन चौक के पास रविवार शाम एनएच पर ट्रैक्टर और दो बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों युवक दो बाइक पर सवार थे। मृतक की पहचान धबौली निवासी संतोष कुमार के 25 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मधुबन चौक के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दोनों बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक पर सवार चारों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… चारों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल भर्राही थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अपनी गाड़ी से चारों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा पहुंचाया। 3 युवकों की प्राथमिक उपचार के बाद रेफर अस्पताल में चिकित्सकों ने सौरभ कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीन अन्य युवकों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर लेकर फरार हुआ चालक दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। भर्राही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस फरार चालक और ट्रैक्टर की पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही अन्य घायल युवकों की पहचान की प्रक्रिया भी जारी है। तीन बहनों का इकलौता भाई था सौरभ सड़क हादसे में सौरभ की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। बताया गया कि सौरभ तीन बहनों का इकलौता भाई था। जवान बेटे की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *