सीवान शहर के बीचोंबीच बहने वाली दाहा नदी में रविवार को एक महिला का शव बहता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी में शव देखकर स्थानीय लोगों ने नगर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचती, इससे पहले ही शव बहकर कंधवारा स्थित मुक्तिधाम के पास पहुंच गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। शव की पहचान कराने के लिए पुलिस ने जिले के सभी थानों को सूचना दी। शुरुआती जांच में यह आशंका भी जताई गई कि कहीं महिला का शव बाढ़ के पानी के साथ किसी दूसरे इलाके से बहकर सीवान तो नहीं पहुंचा। लेकिन कुछ घंटे बाद सोशल मीडिया पर शव मिलने की जानकारी सामने आने के बाद मृतका के परिजन सदर अस्पताल के पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान धनौती ओपी क्षेत्र के सरसा गांव निवासी अजीत साह की 30 वर्षीय पत्नी सरोज देवी के रूप में की। सबसे बड़ा सवाल अब यह है कि उत्तर प्रदेश के बनकटा से लापता हुई महिला सीवान की दाहा नदी तक कैसे पहुंची? सुबह टहलने की बात कहकर निकली थी महिला मृतका के भाई के अनुसार, सरोज देवी पिछले करीब एक साल से उत्तर प्रदेश के बनकटा थाना क्षेत्र के बर्तवालिया गांव स्थित अपने मायके में रह रही थी। परिजनों के मुताबिक, उसकी तबीयत अक्सर खराब रहती थी और वह मानसिक रूप से भी परेशान थी। इसी कारण वह लंबे समय से मायके में रह रही थी। रविवार सुबह सरोज घर से टहलने की बात कहकर निकली थी। काफी देर बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने बनकटा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसकी जानकारी सीवान के मैरवा थाना पुलिस को भी दी गई थी। सोशल मीडिया से मिली सीवान में शव मिलने की खबर परिजन सरोज की तलाश कर ही रहे थे कि इसी दौरान उन्हें सोशल मीडिया के जरिए सीवान की दाहा नदी में महिला का शव मिलने की जानकारी मिली। खबर और तस्वीर देखने के बाद परिवार के लोग सीवान सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वहां उन्होंने शव की पहचान सरोज देवी के रूप में की। पहचान की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। नाइटी पहने थी, कमर में बंधी थी ऑर्थोपेडिक बेल्ट परिजनों के अनुसार, सरोज देवी जब घर से निकली थी तो उसने घरेलू नाइटी पहन रखी थी। शव पर भी वही कपड़े पाए गए। उसके कमर में ऑर्थोपेडिक बेल्ट भी बंधी हुई थी। परिजनों का कहना है कि जिस इलाके में वह मायके में रह रही थी, वहां से सीवान की दाहा नदी तक शव के बहकर पहुंचने की स्थिति उन्हें स्पष्ट नहीं लग रही है। यही वजह है कि महिला की मौत की परिस्थितियों और शव के सीवान पहुंचने को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। क्या बाढ़ के पानी के साथ बहकर आया शव? शव मिलने के बाद पुलिस के सामने शुरुआती सवाल यह था कि महिला की पहचान कहां की है और शव दाहा नदी तक कैसे पहुंचा। चूंकि क्षेत्र में बाढ़ और नदी के जलस्तर को लेकर भी स्थिति बनी हुई है, इसलिए यह आशंका जताई गई कि कहीं शव पानी के साथ दूसरे इलाके से बहकर सीवान तो नहीं पहुंचा। हालांकि, महिला की पहचान होने के बाद भी उसके दाहा नदी तक पहुंचने की परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हुई हैं। पुलिस अब इसी बिंदु पर जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि दाहा नदी में महिला का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान सरोज देवी के रूप में की। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस महिला की मौत की परिस्थितियों और उसके दाहा नदी तक पहुंचने के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है। पुलिस यूपी के बनकटा थाना क्षेत्र से महिला के लापता होने से लेकर सीवान में शव मिलने तक की पूरी कड़ी को जोड़ने में जुटी है। सीवान शहर के बीचोंबीच बहने वाली दाहा नदी में रविवार को एक महिला का शव बहता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी में शव देखकर स्थानीय लोगों ने नगर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचती, इससे पहले ही शव बहकर कंधवारा स्थित मुक्तिधाम के पास पहुंच गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। शव की पहचान कराने के लिए पुलिस ने जिले के सभी थानों को सूचना दी। शुरुआती जांच में यह आशंका भी जताई गई कि कहीं महिला का शव बाढ़ के पानी के साथ किसी दूसरे इलाके से बहकर सीवान तो नहीं पहुंचा। लेकिन कुछ घंटे बाद सोशल मीडिया पर शव मिलने की जानकारी सामने आने के बाद मृतका के परिजन सदर अस्पताल के पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान धनौती ओपी क्षेत्र के सरसा गांव निवासी अजीत साह की 30 वर्षीय पत्नी सरोज देवी के रूप में की। सबसे बड़ा सवाल अब यह है कि उत्तर प्रदेश के बनकटा से लापता हुई महिला सीवान की दाहा नदी तक कैसे पहुंची? सुबह टहलने की बात कहकर निकली थी महिला मृतका के भाई के अनुसार, सरोज देवी पिछले करीब एक साल से उत्तर प्रदेश के बनकटा थाना क्षेत्र के बर्तवालिया गांव स्थित अपने मायके में रह रही थी। परिजनों के मुताबिक, उसकी तबीयत अक्सर खराब रहती थी और वह मानसिक रूप से भी परेशान थी। इसी कारण वह लंबे समय से मायके में रह रही थी। रविवार सुबह सरोज घर से टहलने की बात कहकर निकली थी। काफी देर बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने बनकटा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसकी जानकारी सीवान के मैरवा थाना पुलिस को भी दी गई थी। सोशल मीडिया से मिली सीवान में शव मिलने की खबर परिजन सरोज की तलाश कर ही रहे थे कि इसी दौरान उन्हें सोशल मीडिया के जरिए सीवान की दाहा नदी में महिला का शव मिलने की जानकारी मिली। खबर और तस्वीर देखने के बाद परिवार के लोग सीवान सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वहां उन्होंने शव की पहचान सरोज देवी के रूप में की। पहचान की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। नाइटी पहने थी, कमर में बंधी थी ऑर्थोपेडिक बेल्ट परिजनों के अनुसार, सरोज देवी जब घर से निकली थी तो उसने घरेलू नाइटी पहन रखी थी। शव पर भी वही कपड़े पाए गए। उसके कमर में ऑर्थोपेडिक बेल्ट भी बंधी हुई थी। परिजनों का कहना है कि जिस इलाके में वह मायके में रह रही थी, वहां से सीवान की दाहा नदी तक शव के बहकर पहुंचने की स्थिति उन्हें स्पष्ट नहीं लग रही है। यही वजह है कि महिला की मौत की परिस्थितियों और शव के सीवान पहुंचने को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। क्या बाढ़ के पानी के साथ बहकर आया शव? शव मिलने के बाद पुलिस के सामने शुरुआती सवाल यह था कि महिला की पहचान कहां की है और शव दाहा नदी तक कैसे पहुंचा। चूंकि क्षेत्र में बाढ़ और नदी के जलस्तर को लेकर भी स्थिति बनी हुई है, इसलिए यह आशंका जताई गई कि कहीं शव पानी के साथ दूसरे इलाके से बहकर सीवान तो नहीं पहुंचा। हालांकि, महिला की पहचान होने के बाद भी उसके दाहा नदी तक पहुंचने की परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हुई हैं। पुलिस अब इसी बिंदु पर जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि दाहा नदी में महिला का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान सरोज देवी के रूप में की। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस महिला की मौत की परिस्थितियों और उसके दाहा नदी तक पहुंचने के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है। पुलिस यूपी के बनकटा थाना क्षेत्र से महिला के लापता होने से लेकर सीवान में शव मिलने तक की पूरी कड़ी को जोड़ने में जुटी है।

