कुदरा में NH-19 किनारे कचरे का अंबार:बस स्टैंड-प्रखंड कार्यालय के पास फैली दुर्गंध; बारिश में सड़क तक पहुंच रहा कचरा

कुदरा में NH-19 किनारे कचरे का अंबार:बस स्टैंड-प्रखंड कार्यालय के पास फैली दुर्गंध; बारिश में सड़क तक पहुंच रहा कचरा

नगर पंचायत कुदरा में स्वच्छता व्यवस्था के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) के सर्विस रोड किनारे शहर भर का कचरा डंप किया जा रहा है। इससे आसपास का इलाका नारकीय हो गया है। कचरा डंपिंग की जगह प्रखंड कार्यालय और मोहनिया जाने वाले मुख्य बस स्टैंड के ठीक पास है। बारिश के मौसम में खुले में फेंका गया कचरा अब सड़ने लगा है। सड़ते कचरे और प्लास्टिक के ढेर से उठने वाली तेज दुर्गंध ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया है। बस पकड़ने के लिए घंटों इंतजार करने वाले यात्रियों, स्थानीय दुकानदारों और इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि दुर्गंध के कारण यहां कुछ देर रुकना भी मुश्किल हो गया है। सड़कों तक फैल रहा कचरा, बीमारी का खतरा बारिश के पानी के साथ बहकर कचरा सड़कों तक फैल रहा है। इससे गंदगी और जलजमाव की स्थिति बन रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत प्रशासन इस गंभीर समस्या को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। बस स्टैंड और प्रखंड कार्यालय के पास कचरा डंपिंग पर सवाल मुख्य प्रशासनिक केंद्र और सार्वजनिक परिवहन स्थल के पास खुले में कचरा फेंके जाने से नगर पंचायत की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान के इतने करीब कचरा डंप करना जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही को दर्शाता है। कचरा तत्काल हटाने और स्थायी डंपिंग स्थल की मांग क्षेत्रवासियों ने बारिश और संभावित बीमारी के खतरे को देखते हुए कचरे को अविलंब हटाने की मांग की है। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से कचरा डंपिंग के लिए स्थायी और उपयुक्त स्थान निर्धारित करने की भी अपील की है, ताकि आम जनता को दुर्गंध और स्वास्थ्य संबंधी जोखिम से राहत मिल सके। कचरा डंपिंग से जुड़ी तस्वीरें… नगर पंचायत कुदरा में स्वच्छता व्यवस्था के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) के सर्विस रोड किनारे शहर भर का कचरा डंप किया जा रहा है। इससे आसपास का इलाका नारकीय हो गया है। कचरा डंपिंग की जगह प्रखंड कार्यालय और मोहनिया जाने वाले मुख्य बस स्टैंड के ठीक पास है। बारिश के मौसम में खुले में फेंका गया कचरा अब सड़ने लगा है। सड़ते कचरे और प्लास्टिक के ढेर से उठने वाली तेज दुर्गंध ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया है। बस पकड़ने के लिए घंटों इंतजार करने वाले यात्रियों, स्थानीय दुकानदारों और इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि दुर्गंध के कारण यहां कुछ देर रुकना भी मुश्किल हो गया है। सड़कों तक फैल रहा कचरा, बीमारी का खतरा बारिश के पानी के साथ बहकर कचरा सड़कों तक फैल रहा है। इससे गंदगी और जलजमाव की स्थिति बन रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत प्रशासन इस गंभीर समस्या को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। बस स्टैंड और प्रखंड कार्यालय के पास कचरा डंपिंग पर सवाल मुख्य प्रशासनिक केंद्र और सार्वजनिक परिवहन स्थल के पास खुले में कचरा फेंके जाने से नगर पंचायत की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान के इतने करीब कचरा डंप करना जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही को दर्शाता है। कचरा तत्काल हटाने और स्थायी डंपिंग स्थल की मांग क्षेत्रवासियों ने बारिश और संभावित बीमारी के खतरे को देखते हुए कचरे को अविलंब हटाने की मांग की है। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से कचरा डंपिंग के लिए स्थायी और उपयुक्त स्थान निर्धारित करने की भी अपील की है, ताकि आम जनता को दुर्गंध और स्वास्थ्य संबंधी जोखिम से राहत मिल सके। कचरा डंपिंग से जुड़ी तस्वीरें…  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *