नवादा पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव के पास छापेमारी कर छह कथित साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 11 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी रक्षाबंधन के नाम पर आकर्षक ऑफर और बजाज फाइनेंस, रिलायंस फाइनेंस जैसे विभिन्न कंपनियों से लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे। डेटा का उपयोग कर फंसाते थे जाल में इनके पास ग्राहकों का विस्तृत डेटा होता था, जिसमें लोगों के नाम, मोबाइल नंबर और पते शामिल थे। इसी डेटा का उपयोग कर वे लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पंकज कुमार, लक्ष्मण कुमार, नितीश कुमार, कुन्दन कुमार, तरूण कुमार और पिन्टु कुमार के रूप में हुई है। ये सभी वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव के निवासी हैं। आईटी एक्ट की धाराओं में कार्रवाई नवादा पुलिस अधीक्षक अविनाश धीमान के निर्देश पर वारिसलीगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई। टीम में पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे। इस मामले में वारिसलीगंज थाना में कांड संख्या 625/26, दिनांक 30 अगस्त 2026 दर्ज किया गया है। भारतीय न्याय संहिता -आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस बरामद मोबाइलों की जांच कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों तथा साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। नवादा पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव के पास छापेमारी कर छह कथित साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 11 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी रक्षाबंधन के नाम पर आकर्षक ऑफर और बजाज फाइनेंस, रिलायंस फाइनेंस जैसे विभिन्न कंपनियों से लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे। डेटा का उपयोग कर फंसाते थे जाल में इनके पास ग्राहकों का विस्तृत डेटा होता था, जिसमें लोगों के नाम, मोबाइल नंबर और पते शामिल थे। इसी डेटा का उपयोग कर वे लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पंकज कुमार, लक्ष्मण कुमार, नितीश कुमार, कुन्दन कुमार, तरूण कुमार और पिन्टु कुमार के रूप में हुई है। ये सभी वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव के निवासी हैं। आईटी एक्ट की धाराओं में कार्रवाई नवादा पुलिस अधीक्षक अविनाश धीमान के निर्देश पर वारिसलीगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई। टीम में पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे। इस मामले में वारिसलीगंज थाना में कांड संख्या 625/26, दिनांक 30 अगस्त 2026 दर्ज किया गया है। भारतीय न्याय संहिता -आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस बरामद मोबाइलों की जांच कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों तथा साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

