मुंगेर में 5 किमी लंबा जाम:2 ट्रक खराब होने से फोरलेन और मुख्य मार्ग ठप; बस-ट्रक समेत सैकड़ों वाहन फंसे, यात्री परेशान

मुंगेर में 5 किमी लंबा जाम:2 ट्रक खराब होने से फोरलेन और मुख्य मार्ग ठप; बस-ट्रक समेत सैकड़ों वाहन फंसे, यात्री परेशान

मुंगेर में रविवार को बरियारपुर और शामपुर थाना क्षेत्र के बीच भीषण जाम लग गया। दो ट्रकों के खराब होने के कारण जाम करीब 5 किलोमीटर तक फैल गया। इससे मुंगेर-मिर्जाचौकी निर्माणाधीन फोरलेन के साथ-साथ बरियारपुर-हवेली खड़गपुर मुख्य मार्ग भी प्रभावित हुआ। सुबह से ही रुक-रुककर यातायात बाधित हो रहा है। जाम में छोटे वाहनों के साथ यात्री बसें, ट्रक और हाईवा जैसे बड़े वाहन भी फंसे हुए हैं। स्थानीय लोगों यीशु कुमार, मंजेश कुमार और गुंजन कुमार ने बताया कि बरियारपुर और हवेली खड़गपुर के बीच निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर दो ट्रक खराब हो गए थे। इसके कारण फोरलेन से आने वाले ट्रकों को लिंक पथ पर मोड़ना पड़ा। इससे बरियारपुर से हवेली खड़गपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया और जाम की स्थिति बन गई। ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को हुई परेशानी भीषण जाम के कारण आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निर्धारित समय पर ट्रेन पकड़ने वाले कई यात्री स्टेशन नहीं पहुंच पाए। वहीं, बरियारपुर के मुख्य बाजार में खरीदारी के लिए जाने वाले लोगों को भी जाम के कारण दिक्कत हुई। ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि श्रावणी मेले के दौरान पुलिस जवानों की तैनाती के कारण जाम की समस्या नहीं थी। मेला समाप्त होते ही एक बार फिर सड़क पर भीषण जाम की स्थिति बनने लगी है। ग्रामीणों ने यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस से जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। जाम हटाने में जुटी पुलिस जाम की सूचना मिलने के बाद यातायात पुलिस और बरियारपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी जाम में फंसे वाहनों को निकालने और यातायात व्यवस्था को सुचारु करने में जुटे हैं। यातायात डीएसपी ने बताया कि जाम में फंसे वाहनों को जल्द से जल्द निकालने का प्रयास किया जा रहा है। मुंगेर में रविवार को बरियारपुर और शामपुर थाना क्षेत्र के बीच भीषण जाम लग गया। दो ट्रकों के खराब होने के कारण जाम करीब 5 किलोमीटर तक फैल गया। इससे मुंगेर-मिर्जाचौकी निर्माणाधीन फोरलेन के साथ-साथ बरियारपुर-हवेली खड़गपुर मुख्य मार्ग भी प्रभावित हुआ। सुबह से ही रुक-रुककर यातायात बाधित हो रहा है। जाम में छोटे वाहनों के साथ यात्री बसें, ट्रक और हाईवा जैसे बड़े वाहन भी फंसे हुए हैं। स्थानीय लोगों यीशु कुमार, मंजेश कुमार और गुंजन कुमार ने बताया कि बरियारपुर और हवेली खड़गपुर के बीच निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर दो ट्रक खराब हो गए थे। इसके कारण फोरलेन से आने वाले ट्रकों को लिंक पथ पर मोड़ना पड़ा। इससे बरियारपुर से हवेली खड़गपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया और जाम की स्थिति बन गई। ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को हुई परेशानी भीषण जाम के कारण आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निर्धारित समय पर ट्रेन पकड़ने वाले कई यात्री स्टेशन नहीं पहुंच पाए। वहीं, बरियारपुर के मुख्य बाजार में खरीदारी के लिए जाने वाले लोगों को भी जाम के कारण दिक्कत हुई। ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि श्रावणी मेले के दौरान पुलिस जवानों की तैनाती के कारण जाम की समस्या नहीं थी। मेला समाप्त होते ही एक बार फिर सड़क पर भीषण जाम की स्थिति बनने लगी है। ग्रामीणों ने यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस से जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। जाम हटाने में जुटी पुलिस जाम की सूचना मिलने के बाद यातायात पुलिस और बरियारपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी जाम में फंसे वाहनों को निकालने और यातायात व्यवस्था को सुचारु करने में जुटे हैं। यातायात डीएसपी ने बताया कि जाम में फंसे वाहनों को जल्द से जल्द निकालने का प्रयास किया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *