बलिया में सपा की जनचौपाल:कार्यकर्ताओं ने 2027 में अखिलेश यादव को सीएम बनाने का संकल्प लिया

बलिया में सपा की जनचौपाल:कार्यकर्ताओं ने 2027 में अखिलेश यादव को सीएम बनाने का संकल्प लिया

बलिया नगर के बहेरी स्थित समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश सचिव अकमल नईम खां मुन्ना के कैंप कार्यालय पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे पीडीए जनचौपाल का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया। चौपाल में समाजवादी पार्टी की नीतियों, संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर अकमल नईम खां “मुन्ना” ने कहा कि सपा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की विचारधारा पर काम कर रही है। उन्होंने ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के सामाजिक और राजनीतिक सशक्तिकरण को पार्टी की महत्वपूर्ण प्राथमिकता बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आमजन के बीच लगातार संपर्क बनाने, उनकी समस्याओं को सुनने और पार्टी की नीतियों व विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रदेश सचिव ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ तैयारी करने पर जोर दिया।
चौपाल के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का संकल्प दोहराया। अकमल नईम खां “मुन्ना” ने संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ताओं को बताते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने की आवश्यकता पर बल दिया। पीडीए जनचौपाल में आपसी संवाद के माध्यम से क्षेत्रीय मुद्दों और आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर 2027 के लक्ष्य को हासिल करने का संकल्प लिया। जनचौपाल की अध्यक्षता जयप्रकाश श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन मोहसिन रजा ने किया। इस दौरान एडवोकेट इशरार अहमद (ग्राम प्रधान), एडवोकेट शारिक अहमद, एडवोकेट अलाउद्दीन, सुनील चौरसिया और गणेश गुप्ता सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *