निकाय चुनाव-टिकट किसे मिलेगा, नेता भी लिस्ट देखकर जानेंगे:अलवर में कांग्रेस भी सीधे सिंबल जमा कराएगी, दावेदारों के पास शाम से आएंगे फोन

निकाय चुनाव-टिकट किसे मिलेगा, नेता भी लिस्ट देखकर जानेंगे:अलवर में कांग्रेस भी सीधे सिंबल जमा कराएगी, दावेदारों के पास शाम से आएंगे फोन

बीजेपी और कांग्रेस ने अलवर नगर निगम के करीब-करीब सब टिकट फाइनल कर लिए हैं। रविवार देर शाम से बीजेपी व कांग्रेस के नेताओं के ऑफिस से टिकट वाले नेताओं को फोन किए जाएंगे। सोमवार को नामांकन भरे जाएंगे। संभावना है कि रविवार रात से ही टिकट कटने पर दावेदारों का विरोध सामने आ जाएगा। बीजेपी में सिंबल सीधे जयपुर से रिर्टनिंग ऑफिस पहुंचेंगे। यहां के नेताओं को भी लिस्ट सामने आने के बाद ही पता चलेगा। अभी सब नेताओं ने अपने-अपने कार्यकर्ताओं को टिकट दिलाने के लिए नाम भेजे हैं। अब लिस्ट आने पर पता चलेगा कि बीजेपी में किन नेताओं की अधिक चली है। लेकिन कांग्रेस में एक दिन पहले ही 65 में से 60 टिकट फाइनल हो चुके हैं। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं के जरिए टिकटार्थियों की सूची रिटर्निंग कार्यालय में भेजे जाएंगे। लेकिन कांग्रेस के ऊपर के नेताओं को टिकट वाले चेहरों का करीब-करीब पता है। बीजेपी में ऐसा नहीं है। बीजेपी में सब नेताओं ने अपनी सूची थमा दी। लेकिन अंतिम टिकट प्रभावशाली नेताओं के जरिए ही तय होंगे। कुछ टिकट वार्ड के प्रभारियों के जरिए मजबूत प्रत्याशी के नाम सामने आएंगे। अलवर में वन मंत्री, जिलाध्यक्ष ने भी सूची आगे भेजी अलवर नगर निगम में शहर विधायक व वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने भी मजबूत दावेदारों की सूची आगे भेजी है। वार्ड के प्रभारियों से नाम लिए हैं। पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित अन्य नेताओं से भी टिकट के सबसे मजबूत दावेदारों के नाम लिए हैं। अब फाइनल नाम जयपुर से तय होंगे। वहीं से सीधे चुनाव अधिकारी कार्यालय में लिस्ट जाएगी। जयपुर से लिस्ट आने के बाद ही बीजेपी के बड़े नेताओं को पता चलेगा कि किसे किस वार्ड से टिकट मिला है। कांग्रेस ने 60 नाम पहले तय किए कांग्रेस के 65 वार्डों में करीब 60 नाम एक दिन पहले से तय हो गए हैं। कांग्रेस नामांकन की अंतिम तारीख 31 अगस्त सोमवार को दोपहर 3 बजे से पहले टिकट वालों के सीधे सिंबल जमा कराएगी। वैसे कांग्रेस में 20 से 30 वार्ड के प्रत्याशियों के नाम सामने आ चुके हैं। अधिकतर उनको ही टिकट मिलना बताया जा रहा है। कांग्रेस में अलवर में ब्लॉक अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली व पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की सबसे अधिक चलेगी। लेकिन जितेंद्र सिंह पहले कह चुके हैं कि इस बार युवा प्रत्याशी अधिक उतारे जाएंगे। अलवर में कौनसा वार्ड किस वर्ग के लिए आरक्षित-

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *