काशी में राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता शुरू:18 मंडल के 300 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, नेशनल-इंटरनेशनल खिलाड़ी भी शामिल

काशी में राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता शुरू:18 मंडल के 300 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, नेशनल-इंटरनेशनल खिलाड़ी भी शामिल

वाराणसी सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को राज्य स्तरीय समन्वय सीनियर वर्ग पुरुष/महिला तैराकी प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ हुआ। 30 अगस्त से 1 सितंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में 18 मंडल के करीब 300 तैराक हिस्सा ले रहे हैं। इसमें वाराणसी मंडल के एशियन गेम्स में प्रतिभाग कर चुके अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनुराग आर. सिंह समेत कई नेशनल स्तर के खिलाड़ी भी शामिल हैं। प्रतियोगिता का आयोजन खेल विभाग एवं जिला तैराकी संघ, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। तीन दिनों तक अलग-अलग तैराकी स्पर्धाओं में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। पहले दिन कुल 11 स्पर्धाएं होंगी। इनमें पुरुष और महिला वर्ग की पांच-पांच स्पर्धाएं और एक मिक्स्ड रिले शामिल है।
विजेता को 1000, दूसरे को 700 और तीसरे को 500 रुपए हर स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी को 1000 रुपए, दूसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को 700 रुपए और तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को 500 रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को प्रतिभागिता प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। तीन दिन तक होंगे तैराकी के मुकाबले प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल, ब्रेस्टस्ट्रोक, बैकस्ट्रोक, बटरफ्लाई, इंडिविजुअल मेडले और रिले की स्पर्धाएं होंगी। दूसरे दिन 800 मीटर फ्री स्टाइल, 50 मीटर बैकस्ट्रोक, 200 मीटर बटरफ्लाई, 400 मीटर इंडिविजुअल मेडले समेत कई मुकाबले होंगे। तीसरे दिन 1500 मीटर फ्री स्टाइल, 100 मीटर बटरफ्लाई, 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक और मेडले रिले जैसी स्पर्धाएं होंगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *