बागपत में नलकूप चोर गिरोह पर पुलिस कार्रवाई:मुठभेड़ के बाद तीन फरार अभियुक्तों की हापुड़, गाजियाबाद में तलाश

बागपत में नलकूप चोर गिरोह पर पुलिस कार्रवाई:मुठभेड़ के बाद तीन फरार अभियुक्तों की हापुड़, गाजियाबाद में तलाश

बागपत के खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र में नलकूप उपकरण चोर गिरोह के एक सक्रिय सदस्य से शुक्रवार – शनिवार की मध्यरात्रि पुलिस की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए। पुलिस ने फरार अभियुक्तों की तलाश तेज कर दी है। मुबारिकपुर गांव के जंगल में हुई इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने रिजवान पुत्र जानेआलम निवासी कमलापुर, थाना पिलखवा को पकड़ा। रिजवान अपने तीन अन्य साथियों के साथ नलकूप उपकरण और ट्रांसफार्मर चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश के दौरान उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार अभियुक्त रिजवान ने पूछताछ में बताया कि उसने फरार हुए तीनों साथियों के साथ मिलकर पिलखुआ, बागपत और कई अन्य स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। वे एक बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। खेकड़ा पुलिस ने फरार हुए तीनों अभियुक्तों की तलाश में हापुड़, गाजियाबाद, बागपत और लोनी सहित कई स्थानों पर दबिश दी है। पुलिस का कहना है कि फरार अभियुक्तों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *