जोधपुर में ‘भास्कर समाधान’ ने लोगों को अपने गांव, गली, मोहल्ले और वार्ड की समस्याओं को खुलकर उठाने की ताकत दी है। अब लोग प्रशासन से न केवल सवाल पूछ रहे हैं बल्कि फोटो–वीडियो शेयर कर अधिकारियों को जमीनी हकीकत भी दिखा रहे हैं। इसने विभागों को भी सक्रिय होकर लोगों की परेशानी दूर करने के लिए प्रेरित किया है। पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों की परेशानी दूर हुई… पोस्ट के बाद निगम ने रोड लाइट की समस्या सुलझाई जोधपुर के विवेक विहार, सेक्टर–ए से सुनील बंजारा ने अपने इलाके की समस्या पोस्टकर सड़क किनारे गड्ढे और रोड लाइट्स खराब होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने पोस्ट में जानकारी देते हुए बताया कि गैस पाइपलाइन के लिए ठेकेदार ने पूरी सड़क उधेड़ दी। काम खत्म होने के बाद रोड तो बनी ही नहीं, रोड लाइट खराब होने से अब रोज लोग गड्ढों में फंसकर चोटिल हो रहे हैं। गड्ढे से लेकर एक किलोमीटर तक रोड उखड़ी है। हाल ही एक बच्ची का गिरने से सिर फूट गया था। ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट होने के बाद निगम ने रोड लाइट्स ठीक करवाकर अंधेरे की समस्या का समाधान करवा दिया है। डिस्कॉम एग्जिक्यूटिव प्रकाश बने ‘पब्लिक के स्टार’ ‘भास्कर समाधान’ पर जोधपुर बायपास, गोपालबाड़ी से महेश कुमार ने रोज रात को लाइट कट जाने और बार–बार लाइन में फॉल्ट होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि कॉल सेंटर पर फोन लगाने पर भी समाधान नहीं मिलता। एफआरटी टीम भी कामचलाऊ समाधान करके निकल जाती है। इस समस्या के सामने आने के बाद डिस्कॉम कॉल सेंटर के एग्जिक्यूटिव प्रकाश ने टीम लीडर के निर्देश पर समस्या का समाधान करते हुए फॉल्ट सुधरवा दिया है। अब गोपालबाड़ी एरिया में पॉवर कट की समस्या का निपटारा हो गया है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… हजारों लीटर पानी नाले में बह रहा, विभाग आंख मूंदे बैठा जोधपुर के अम्बे नगर से किशोर डागर ने सरकारी वॉटर बॉक्स से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह जाने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने जलदाय विभाग की लापरवाही उजागर करते हुए लिखा कि कुड़ी एचओडी वॉटर बॉक्स के पास नदी के करीब जलदाय विभाग की पाइप लाइन फूटी होने के कारण रोज सप्लाई के समय हजारों लीटर पानी व्यर्थ ही नाले में बह जाता है। इसके पास ही मौजूद जलदाय विभाग को जानकारी देने के बावजूद कर्मचारी आंखें मूंदे बैठे हैं। जोधपुर में पहले ही पानी का संकट है ऐसे में जलदाय विभाग की लापरवाही लोगों की समस्या ही बढ़ा रही है। सीवरेज लीकेज से रास्ता कटा, गड्ढे से हो रहे एक्सीडेंट शताब्दी सर्किल, मीरा नगर, जोधपुर बायपास से आकाशदीप ने बीच रास्ते गहरे गड्ढे की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि न्यू हाईकोर्ट के सामने, फेयरफील्ड बाय मैरियट होटल के पास, विजयराजनगर में शताब्दी सर्किल के पास सीवरेज लाइन के लीक होने से गंदे पानी के बहाव से रास्ते का कटाव हो गया है। इससे बीच रास्ते एक गहरा गड्ढा बन गया है जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। अभी तक कई गाड़ियों का एक्सीडेंट हो चुका है और बहुत से राहगीरों को चोटें भी आई हैं। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से अपील है कि तीन महीने पुरानी इस समस्या का समाधान करवाएं। यह रास्ता सघन आबादी व्यस्त यातायात वाला है जहां से रोज बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। भीतरी वार्डों में लचर सफाई व्यवस्था से लोग परेशान जैन स्ट्रीट, आसोपा की पोल, सौदागरान मोहल्ला से एक जागरूक नागरिक ने कचरे की नियमित सफाई न होने की समस्या पोस्ट की है। उन्हाेंने लिखा कि जोधपुर में भीतरी वार्ड में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। नगर निगम में सफाईकर्मियों की नफरी कम होने के कारण सफाई ठीक से नहीं करते। टोकने पर ठेकेदार भी यही कहकर पल्ला झाड़ लेता है। वार्ड 61 और वार्ड 30 की सीमा जहां से शुरू होती है वहां आज तक सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं हुई है न ही रोड लाइट ही काम करती हैं। इस समस्या का समाधान करवाकर वार्ड निवासियों की मूलभूत परेशानियों का निपटारा करवाएं। सालों से रोड लाइट नहीं, चोरों और हादसे से लोग परेशान रिडिया चौराहा, सूर सागर से मोहन सिंह ने वर्षों से रोड लाइट न होने के कारण हो रही परेशानी हमसे शेयर की है। उन्होंने लिखा कि भौमिया जी के मंदिर के सामने, अरुणा स्टोन के सामने बनी सीसी रोड पर लगे खम्भे पर सालों से कोई रोड लाइट नहीं है। अंधेरे के कारण स्थानीय लोगों को बहुत परेशानी होती है। बारिश के दिनों में कच्चा रास्ते पर बाइक सवार और लोगों को गिरने से चोटें लग चुकी हैं। कई बार पूर्व पार्षद को कह चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हुआ। अंधेरे के कारण यहां चोरियां भी बहुत बढ़ गई हैं। आए दिन लोगों को नुकसान हो रहा है। ‘भास्कर समाधान’ से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.’भास्कर समाधान’ पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने ‘पब्लिक के स्टार’ 2.’भास्कर समाधान’: एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने ‘पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.’भास्कर समाधान’ पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग

