अरुणा ईरानी के पति Kuku Kohli की प्रेयर मीट में पहुंचीं मुमताज और पूनम सिन्हा, भावुक हुआ माहौल

अरुणा ईरानी के पति Kuku Kohli की प्रेयर मीट में पहुंचीं मुमताज और पूनम सिन्हा, भावुक हुआ माहौल

Kuku Kohli Prayer Meet: फिल्ममेकर और ‘फूल और कांटे’ फेम कुकू कोहली के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। 25 अगस्त को 77 साल की उम्र में मुंबई में उनका निधन हो गया था। 26 अगस्त को अंधेरी स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अब उनकी प्रेयर मीट में बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कुकू कोहली की प्रेयर मीट में अभिनेत्री और अरुणा ईरानी की करीबी पूनम सिन्हा के साथ दिग्गज अभिनेत्री मुमताज, राजपाल यादव, अनुपम खेर, आशा पारेख, फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी, जैकी श्रॉफ और पूनम ढिल्लों भी शामिल हुए। सभी ने दिवंगत फिल्ममेकर को श्रद्धांजलि दी।

विक्की कौशल-कैटरीना कैफ समेत पहुंचे थे सितारे

कुकू कोहली के अंतिम दर्शन के लिए विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, रोहित शेट्टी और शाम कौशल समेत कई सेलेब्स पहुंचे। अभिनेता रजा मुराद और दीपक पाराशर भी अंतिम संस्कार में नजर आए थे।

कुकू कोहली ने ‘फूल और कांटे’ के अलावा ‘सुहाग’, ‘हकीकत’, ‘जुल्मी’, ‘अनाड़ी नंबर 1’ और ‘ये दिल आशिकाना’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म ‘वो तेरा नाम था’ थी, जो 2004 में रिलीज हुई थी।

ऐसे हुई कुकू कोहली की मौत

कुकू कोहली ने 1990 में एक्ट्रेस अरुणा ईरानी से शादी की थी। यह उनकी दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी रीटा कोहली से हुई थी, जिससे उनकी दो बेटियां पूजा और करिश्मा हैं।

कुकू कोहली की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था और हार्ट में ब्लॉकेज के बाद स्टेंट लगाया गया था। इसके बाद उनकी हालत ठीक लग रही थी, लेकिन 25 अगस्त की शाम करीब 5:15 बजे उन्हें अचानक बड़ा कार्डियक अरेस्ट आया। उस वक्त वह अरुणा ईरानी से फोन पर बात और मैसेज कर रहे थे। कुछ देर बाद उन्होंने रिस्पॉन्ड करना बंद कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *