सांसद रवि किशन से सलमान खान तक, NEET से जुड़े ‘इट्स डन ब्रो’ और ‘मनी फॉलोज’, इन सितारों के मीम्स ने इंटरनेट पर मचाया धुम

सांसद रवि किशन से सलमान खान तक, NEET से जुड़े ‘इट्स डन ब्रो’ और ‘मनी फॉलोज’, इन सितारों के मीम्स ने इंटरनेट पर मचाया धुम

Viral Celebrity Memes 2026: साल 2026 में सोशल मीडिया पर मीम्स और वायरल मोमेंट्स की कोई कमी नहीं रही। नेताओं से लेकर बॉलीवुड स्टार्स और इंटरनेशनल फुटबॉलर्स तक, कई सेलिब्रिटीज के डायलॉग और एक्सप्रेशन्स इंटरनेट पर ऐसे छाए कि देखते ही देखते पॉप कल्चर का हिस्सा बन गए। इस लिस्ट में यूपी के सांसद और एक्टर रवि किशन से लेकर सलमान खान, समय रैना, शरवरी और हॉलीवुड स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो तक शामिल हैं।

खास बात ये रही कि कुछ वायरल मोमेंट्स सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहे, बल्कि सोशल मीडिया पर चल रही बड़ी बहसों और चर्चाओं से भी जुड़ गए। सलमान खान का ‘इट्स डन ब्रो’ हो या रवि किशन का ‘मनी फॉलोज माई ब्रदर’, इन डायलॉग्स ने इंटरनेट को मीम्स के लिए नया कंटेंट दे दिया।

रवि किशन- ‘मनी फॉलोज माई ब्रदर’ और गुच्ची डांस

यूपी के सांसद और एक्टर रवि किशन 2026 में मीम्स के मामले में इंटरनेट के पसंदीदा चेहरों में से एक रहे। पिछले कुछ हफ्तों में उनके कई वीडियो और डायलॉग सोशल मीडिया पर वायरल हुए।

‘होम फ्रॉम वर्क’ से लेकर गुच्ची गाने के ब्रांड एंबेसडर बनने और ‘मनी फॉलोज माई ब्रदर’ जैसे डायलॉग तक, रवि किशन के कई मोमेंट्स ने मीम क्रिएटर्स को खूब कंटेंट दिया। उनका ‘कोटेश्वरया’ वाला अंदाज भी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचता रहा। खास बात ये है कि रवि किशन खुद भी इन वायरल मोमेंट्स को एंजॉय करते नजर आए। यही वजह रही कि एक्टर-सांसद का नाम 2026 के मीम स्टार्स की लिस्ट में प्रमुखता से शामिल हुआ।

सलमान खान- तीन शब्दों का ‘इट्स डन ब्रो’

सलमान खान भी इस साल एक बेहद छोटे लेकिन यादगार डायलॉग की वजह से सोशल मीडिया पर छा गए। मामला NEET पेपर लीक के खिलाफ चल रहे छात्र प्रदर्शन से जुड़ा था। रिपोर्ट के मुताबिक, कई सेलिब्रिटीज ने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से अपना अनशन खत्म करने की अपील की थी। इसी दौरान सलमान खान ने सिर्फ तीन शब्दों में प्रतिक्रिया दी- ‘इट्स डन ब्रो’। इत्तेफाक से सोनम वांगचुक ने अगले ही दिन अपना अनशन खत्म कर दिया। इसके बाद सलमान खान के इस छोटे से कमेंट और वांगचुक के अनशन खत्म करने की टाइमिंग को लेकर सोशल मीडिया पर खूब मीम्स बने।

एर्लिंग हालंद- ‘नाइस’ ने बनाया नया ट्रेंड

नॉर्वे के फुटबॉलर एर्लिंग हालंद भी इस साल इंटरनेट पर अपने एक अलग अंदाज की वजह से वायरल हुए। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के पोस्ट पर सिर्फ ‘नाइस’ लिखकर कमेंट करना शुरू किया।

धीरे-धीरे उनका ये अंदाज खुद एक ट्रेंड बन गया। दूसरे सेलिब्रिटीज ने भी इसी तरह कमेंट करना शुरू किया और हालंद का ‘नाइस’ मोमेंट इंटरनेट कल्चर का हिस्सा बन गया।

लियोनार्डो डिकैप्रियो- ऑस्कर का नया मीम फेस

लियोनार्डो डिकैप्रियो के एक्सप्रेशन्स पहले भी कई बार मीम बन चुके हैं, लेकिन 2026 के ऑस्कर में एक्टर ने खुद इस ट्रेंड का हिस्सा बनने का फैसला किया।

मार्च में 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स के दौरान होस्ट कॉनन ओ’ब्रायन ने मजाक में डिकैप्रियो को ‘मीम का किंग’ कहा। इसके बाद दोनों ने मौके पर ही एक नया रिएक्शन मोमेंट बनाने की कोशिश की। डिकैप्रियो के हैरान और थोड़े बेमन से खुश एक्सप्रेशन को लाइव ब्रॉडकास्ट में कैप्शन के साथ दिखाया गया। इसके बाद यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई और इंटरनेट ने इसे नए मीम की तरह इस्तेमाल करना शुरू कर दिया।

शरवरी और समय रैना- ‘चाय की टपरी’ बना इंटरनेट एंथम

कॉमेडियन समय रैना के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ की शुरुआत भी चर्चा में रही। शो में आलिया भट्ट और शरवरी बतौर गेस्ट नजर आई थीं। एपिसोड को जहां मिले-जुले रिएक्शन मिले, वहीं शरवरी और समय रैना का एक खास मोमेंट सोशल मीडिया पर छा गया।

एक कंटेस्टेंट के साथ दोनों ने ‘चाय की टपरी’ गाने पर डांस किया। दर्शकों को ये मोमेंट इतना पसंद आया कि इसके बाद इस ट्रैक पर AI म्यूजिक वीडियो भी बनाए गए। देखते ही देखते ‘चाय की टपरी’ इंटरनेट पर एक तरह का एंथम बन गया। इस तरह 2026 में रवि किशन के ‘मनी फॉलोज माई ब्रदर’ से लेकर सलमान खान के ‘इट्स डन ब्रो’ और लियोनार्डो डिकैप्रियो के ऑस्कर एक्सप्रेशन तक, कई सेलिब्रिटी मोमेंट्स ने सोशल मीडिया की मीम कल्चर को नया कंटेंट दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *