बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी क्षेत्र में घर से मोबाइल और चार्जर चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संतोष राम (35), निवासी बुलगांव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल और चार्जर बरामद कर लिया है। बाजार गया था परिवार, घर पर चार्ज हो रहा था मोबाइल घटना 28 अगस्त 2026 की रात करीब 8 बजे की है। प्रार्थी मनदीप कुमार मिंज (37) अपने परिवार के साथ तातापानी बाजार गए थे। जाने से पहले उन्होंने अपना मोबाइल घर में चार्जिंग पर लगा रखा था। बाजार से वापस लौटने पर मनदीप ने एक व्यक्ति को अपने घर से बाहर निकलते देखा। घर के अंदर जाकर जांच की तो मोबाइल फोन और चार्जर गायब मिले। इसके बाद उन्होंने तत्काल तातापानी पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई। संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ प्रार्थी की शिकायत पर तातापानी चौकी में अपराध क्रमांक 155/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने BNS की धारा 305(क) और 331(4) के तहत मामला कायम कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेही संतोष राम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल और चार्जर बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 29 अगस्त 2026 को रामानुजगंज न्यायालय में पेश किया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

