शौचालय विवाद में हमला, 3 गिरफ्तार:भदोही पुलिस ने जान से मारने की नीयत से हमला करने के आरोप में पकड़ा

शौचालय विवाद में हमला, 3 गिरफ्तार:भदोही पुलिस ने जान से मारने की नीयत से हमला करने के आरोप में पकड़ा

भदोही पुलिस ने शौचालय निर्माण को लेकर हुए विवाद में मारपीट और जान से मारने की नीयत से हमला करने के आरोप में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 28 अगस्त 2026 को दुर्गागंज थाना क्षेत्र के गौरा तिराहा के पास मुखबिर की सूचना पर की गई। यह मामला 2 अगस्त 2026 को सामने आया, जब ग्राम भौथर निवासी फूलचन्द चौहान पुत्र नन्हकू चौहान ने दुर्गागंज थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि शौचालय निर्माण को लेकर हुए विवाद में विपक्षीगण ने उनके और उनके परिजनों के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से हमला किया। प्राप्त तहरीर के आधार पर दुर्गागंज थाने में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही शुरू की गई थी। पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी के कुशल निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत, दुर्गागंज पुलिस टीम ने 28 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर गौरा तिराहा के पास घेराबंदी कर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *