फाजिल्का सीमा पर पाकिस्तान से आया ड्रोन खेतों में क्रैश:13 घंटे सर्च ऑपरेशन; नशे की खेप होने की आशंका, जांच जारी

फाजिल्का सीमा पर पाकिस्तान से आया ड्रोन खेतों में क्रैश:13 घंटे सर्च ऑपरेशन; नशे की खेप होने की आशंका, जांच जारी

फाजिल्का के भारत-पाकिस्तान सरहदी इलाके में पाकिस्तान की ओर से आया एक बड़ा ड्रोन क्रैश होकर धान के खेतों में गिरने का मामला सामने आया है। ड्रोन मिलने के बाद बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने इलाके को सील कर करीब 13 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। फिलहाल ड्रोन के अलावा कोई संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव राम सिंह भैणी के क्षेत्र में धान के खेतों से यह बड़ा ड्रोन बरामद हुआ। फाजिल्का सदर थाना के एसएचओ हरदेव सिंह बेदी ने बताया कि बीएसएफ और पुलिस की टीम सरहदी इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान खेतों में ड्रोन पड़ा मिला। ड्रोन का आकार काफी बड़ा है और इसमें बड़े आकार के पंखे लगे हुए हैं। पेड़ से टकराने के क्रैश हुआ ड्रोन तकनीकी जांच में सामने आया है कि ड्रोन काफी वजन उठाकर हजारों फीट की ऊंचाई तक उड़ान भरने में सक्षम है। पुलिस के अनुसार, ड्रोन पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में दाखिल होने के बाद करीब एक किलोमीटर अंदर तक पहुंचा था। आशंका जताई जा रही है कि ड्रोन के जरिए नशे की खेप भेजी गई हो सकती है। बताया जा रहा है कि वापसी के दौरान पेड़ से टकराने के बाद ड्रोन क्रैश होकर खेतों में गिर गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अगर ड्रोन के जरिए कोई खेप भेजी गई थी तो वह कहां गई। जांच के लिए विभिन्न टीमें गठित की गई हैं। इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और खुफिया तंत्र को भी सक्रिय किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की हर एंगल से जांच कर रही हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *