अररिया में विद्यार्थी सहयोग शिविर में 41 आवेदन आए:डीएम ने की समीक्षा, 9 का ऑनलाइन पंजीकरण; 6 का निष्पादन

अररिया में विद्यार्थी सहयोग शिविर में 41 आवेदन आए:डीएम ने की समीक्षा, 9 का ऑनलाइन पंजीकरण; 6 का निष्पादन

अररिया में विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा के लिए शनिवार को जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने बैठक की। इस दौरान बताया गया कि विद्यार्थी सहयोग शिविर में कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 9 आवेदनों का ऑनलाइन निबंधन किया जा चुका है, जबकि 6 आवेदनों का निष्पादन भी कर दिया गया है। बैठक में विद्यार्थी सहयोग शिविर के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की स्थिति, ऑनलाइन निबंधन और उनके निष्पादन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। शेष लंबित आवेदनों की प्रक्रिया को लेकर जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने सभी संबंधित नोडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यार्थी सहयोग शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का अनिवार्य रूप से विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर ऑनलाइन निबंधन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी आवेदन को पोर्टल पर दर्ज किए बिना लंबित नहीं रखा जाए। विद्यार्थियों से संबंधित मामलों में विलंब बर्दाश्त नहीं डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों की गुणवत्तापूर्ण जांच करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों से संबंधित मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी पदाधिकारी नियमित समीक्षा कर लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करें। सरकारी सेवाओं-सहायता का लाभ समय पर मिले जिला पदाधिकारी ने आवेदन निष्पादन की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, त्वरित और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सरकारी सेवाओं और सहायता का लाभ समय पर मिलना चाहिए, जिसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहायक निदेशक दिव्यांगजन सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे। अररिया में विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा के लिए शनिवार को जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने बैठक की। इस दौरान बताया गया कि विद्यार्थी सहयोग शिविर में कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 9 आवेदनों का ऑनलाइन निबंधन किया जा चुका है, जबकि 6 आवेदनों का निष्पादन भी कर दिया गया है। बैठक में विद्यार्थी सहयोग शिविर के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की स्थिति, ऑनलाइन निबंधन और उनके निष्पादन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। शेष लंबित आवेदनों की प्रक्रिया को लेकर जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने सभी संबंधित नोडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यार्थी सहयोग शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का अनिवार्य रूप से विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर ऑनलाइन निबंधन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी आवेदन को पोर्टल पर दर्ज किए बिना लंबित नहीं रखा जाए। विद्यार्थियों से संबंधित मामलों में विलंब बर्दाश्त नहीं डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों की गुणवत्तापूर्ण जांच करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों से संबंधित मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी पदाधिकारी नियमित समीक्षा कर लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करें। सरकारी सेवाओं-सहायता का लाभ समय पर मिले जिला पदाधिकारी ने आवेदन निष्पादन की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, त्वरित और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सरकारी सेवाओं और सहायता का लाभ समय पर मिलना चाहिए, जिसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहायक निदेशक दिव्यांगजन सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *