आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा शिवहर पहुंचे:बागमती तटबंध का जायजा, नेपाल फ्लैश फ्लड के बाद बाढ़ तैयारियों का इंस्पेक्शन किया

आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा शिवहर पहुंचे:बागमती तटबंध का जायजा, नेपाल फ्लैश फ्लड के बाद बाढ़ तैयारियों का इंस्पेक्शन किया

नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद बिहार में संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बिहार के आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा शनिवार को शिवहर पहुंचे। उन्होंने जिले में बागमती नदी के तटबंधों और हाल ही में 120 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित डैम का निरीक्षण किया। मंत्री ने अधिकारियों के साथ तटबंधों और डैम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जलस्तर, तटबंधों की स्थिति और संभावित बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारियों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सभी स्थानों पर स्थिति संतोषजनक पाई गई। लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है बिहार सरकार – मंत्री मंत्री रत्नेश सदा ने बताया कि फिलहाल चिंता की कोई स्थिति नहीं है। बागमती नदी का जलस्तर सामान्य है और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। उन्होंने यह भी कहा कि नेपाल में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड की स्थिति को देखते हुए बिहार सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने जानकारी दी कि संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक एवं आपदा प्रबंधन की टीमें तैयार हैं। संबंधित विभागों के अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने जोर देकर कहा कि सरकार की प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा है। बागमती नदी के जलस्तर और तटबंधों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके। नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद बिहार में संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बिहार के आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा शनिवार को शिवहर पहुंचे। उन्होंने जिले में बागमती नदी के तटबंधों और हाल ही में 120 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित डैम का निरीक्षण किया। मंत्री ने अधिकारियों के साथ तटबंधों और डैम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जलस्तर, तटबंधों की स्थिति और संभावित बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारियों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सभी स्थानों पर स्थिति संतोषजनक पाई गई। लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है बिहार सरकार – मंत्री मंत्री रत्नेश सदा ने बताया कि फिलहाल चिंता की कोई स्थिति नहीं है। बागमती नदी का जलस्तर सामान्य है और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। उन्होंने यह भी कहा कि नेपाल में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड की स्थिति को देखते हुए बिहार सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने जानकारी दी कि संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक एवं आपदा प्रबंधन की टीमें तैयार हैं। संबंधित विभागों के अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने जोर देकर कहा कि सरकार की प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा है। बागमती नदी के जलस्तर और तटबंधों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *