आज सोमन राणा और झंडू कुमार को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री:कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीता था गोल्ड-ब्रॉन्ज मेडल, सरकारी नौकरी भी मिलेगी; प्रधानमंत्री कर चुके हैं सराहना

आज सोमन राणा और झंडू कुमार को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री:कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीता था गोल्ड-ब्रॉन्ज मेडल, सरकारी नौकरी भी मिलेगी; प्रधानमंत्री कर चुके हैं सराहना

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पदक जीतकर बिहार का नाम रोशन करने वाले पैरा खिलाड़ियों सोमन राणा और झंडू कुमार को सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री आवास पर आज शाम 5 बजे आयोजित कार्यक्रम में दोनों खिलाड़ियों को खेल सम्मान राशि का चेक सौंपा जाएगा। सोमन राणा को 30 लाख और झंडू कुमार को 15 लाख रुपये मिलेंगे। इसके अलावा पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें पटना हाई कोर्ट के न्यायाधीश राणा विक्रम सिंह मौजूद रहेंगे। वहीं, क्रीड़ा भारती की ओर से खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। सेना में सेवा के दौरान गंवाया पैर, फिर हासिल किया गोल्ड गया के रहने वाले सोमन राणा ने अपने खेल करियर की शुरुआत बॉक्सिंग से की थी। बाद में वह भारतीय सेना में शामिल हुए। वर्ष 2006 में जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेवा के दौरान लैंडमाइन विस्फोट में उन्होंने अपना दाहिना पैर गंवा दिया। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और पैरा एथलेटिक्स में कदम रखा। कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास के बाद उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में पुरुष F57 शॉट पुट में स्वर्ण पदक जीता। इस उपलब्धि के साथ वह राष्ट्रमंडल खेलों में इस स्पर्धा का स्वर्ण जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने। पोलियो को मात देकर झंडू कुमार ने जीता कांस्य कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में उन्होंने पुरुष पैरा पावरलिफ्टिंग में कांस्य पदक हासिल किया। उनकी संघर्ष और सफलता की कहानी अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बनी है। प्रधानमंत्री भी कर चुके हैं खिलाड़ियों की सराहना बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि सोमन राणा और झंडू कुमार ने राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन कर बिहार को गौरवान्वित किया है। दोनों खिलाड़ियों को प्रधानमंत्री की ओर से भी सम्मान मिल चुका है। ‘खेलो इंडिया संवाद’ के दौरान झंडू कुमार की संघर्षपूर्ण यात्रा और उपलब्धि की विशेष रूप से सराहना की गई थी। सरकारी नौकरी के भी पात्र बिहार सरकार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत दोनों खिलाड़ी निर्धारित सरकारी नियुक्ति के लिए पात्र हैं। राज्य खेल प्राधिकरण का मानना है कि दोनों की उपलब्धियां बिहार के अन्य खिलाड़ियों को भी कठिन परिस्थितियों में आगे बढ़ने और देश-प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करेंगी। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पदक जीतकर बिहार का नाम रोशन करने वाले पैरा खिलाड़ियों सोमन राणा और झंडू कुमार को सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री आवास पर आज शाम 5 बजे आयोजित कार्यक्रम में दोनों खिलाड़ियों को खेल सम्मान राशि का चेक सौंपा जाएगा। सोमन राणा को 30 लाख और झंडू कुमार को 15 लाख रुपये मिलेंगे। इसके अलावा पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें पटना हाई कोर्ट के न्यायाधीश राणा विक्रम सिंह मौजूद रहेंगे। वहीं, क्रीड़ा भारती की ओर से खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। सेना में सेवा के दौरान गंवाया पैर, फिर हासिल किया गोल्ड गया के रहने वाले सोमन राणा ने अपने खेल करियर की शुरुआत बॉक्सिंग से की थी। बाद में वह भारतीय सेना में शामिल हुए। वर्ष 2006 में जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेवा के दौरान लैंडमाइन विस्फोट में उन्होंने अपना दाहिना पैर गंवा दिया। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और पैरा एथलेटिक्स में कदम रखा। कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास के बाद उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में पुरुष F57 शॉट पुट में स्वर्ण पदक जीता। इस उपलब्धि के साथ वह राष्ट्रमंडल खेलों में इस स्पर्धा का स्वर्ण जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने। पोलियो को मात देकर झंडू कुमार ने जीता कांस्य कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में उन्होंने पुरुष पैरा पावरलिफ्टिंग में कांस्य पदक हासिल किया। उनकी संघर्ष और सफलता की कहानी अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बनी है। प्रधानमंत्री भी कर चुके हैं खिलाड़ियों की सराहना बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि सोमन राणा और झंडू कुमार ने राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन कर बिहार को गौरवान्वित किया है। दोनों खिलाड़ियों को प्रधानमंत्री की ओर से भी सम्मान मिल चुका है। ‘खेलो इंडिया संवाद’ के दौरान झंडू कुमार की संघर्षपूर्ण यात्रा और उपलब्धि की विशेष रूप से सराहना की गई थी। सरकारी नौकरी के भी पात्र बिहार सरकार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत दोनों खिलाड़ी निर्धारित सरकारी नियुक्ति के लिए पात्र हैं। राज्य खेल प्राधिकरण का मानना है कि दोनों की उपलब्धियां बिहार के अन्य खिलाड़ियों को भी कठिन परिस्थितियों में आगे बढ़ने और देश-प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करेंगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *