ENG vs PAK: जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट का बदल दिया इतिहास, सचिन तेंदुलकर-रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ निकल गए सबसे आगे

ENG vs PAK: जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट का बदल दिया इतिहास, सचिन तेंदुलकर-रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ निकल गए सबसे आगे

Joe Root Breaks Ricky Ponting Record: लॉर्ड्स में पाकिस्तान के खिलाफ 24 रन बनाते ही जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट का इतिहास बदल दिया। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अपनी घरेलू सरजमीं पर रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। रूट ने सचिन तेंदुलकर को पहले ही पछाड़ दिया था। अब रूट की नजर सचिन तेंदुलकर के 68 अर्धशतकों के रिकॉर्ड को तोड़ने पर है, जिससे वह एक कदम दूर हैं। इंग्लिश कप्तान ने भी 68 अर्धशतक लगा दिए हैं।

घरेलू टेस्ट में रूट के नाम सबसे ज्यादा रन

लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में जो रूट ने चार रन बनाए थे और इस रिकॉर्ड को तोड़ने से पीछे रह गए थे, लेकिन दूसरी पारी में 24 रन बनाते हुए उन्होंने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अब जो रूट के नाम अपने घर पर टेस्ट क्रिकेट में 7594 रन दर्ज हो गए हैं। पोंटिंग 7578 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, तो सचिन तेंदुलकर 7216 रन के साथ तीसरे और श्रीलंका के महेला जयवर्धने 7167 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस के नाम 7025 रन दर्ज हैं।

तीसरे टेस्ट में सचिन के रिकॉर्ड पर नजर

इस सीरीज में जो रूट एक और अर्धशतक और लगा लेते हैं तो वह सचिन तेंदुलकर के 68 शतक के रिकॉर्ड को भी तोड़ देंगे। आपको बता दें कि इस समय जो रूट और सचिन तेंदुलकर 68-68 शतक लगाकर बराबरी पर हैं। सीरीज का आखिरी मुकाबला एज्बेस्टन में 9 सितंबर से खेला जाएगा और उसमें जो रूट की नजर सचिन तेंदुलकर के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड पर होगी।

बल्लेबाज देश रन
जो रूट इंग्लैंड 7594
रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 7578
सचिन तेंदुलकर भारत 7216
महेला जयवर्धने श्रीलंका 7167
जैक कैलिस दक्षिण अफ्रीका 7035

लॉर्ड्स टेस्ट की बात की जाए तो इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 290 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 110 रन पर ढेर हो गई, जिससे इंग्लैंड ने पहली पारी के आधार पर 180 रन की बढ़त हासिल कर ली। दूसरी पारी में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक उसने तीन विकेट गंवाकर 81 रन बना लिए थे। गस एटकिंसन 30 और हैरी ब्रूक 8 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि बेन डकेट 1, जॉर्डन कॉक्स 11 और जो रूट 24 रन बनाकर आउट हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *