वो पाकिस्तान खा जाएगा क्या? इमरान खान को जेल से बाहर निकालने के समर्थन में जावेद मियांदाद ने कही बड़ी बात

वो पाकिस्तान खा जाएगा क्या? इमरान खान को जेल से बाहर निकालने के समर्थन में जावेद मियांदाद ने कही बड़ी बात

Imran Khan-Javed Miandad: गुरुवार को लॉर्ड्स में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शुरू हुआ। दूसरे टेस्ट के पहले दिन लंच के दौरान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल ऑथॉर्टन ने लिया। इस दौरान इमरान खान के बेटों ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद के अपने पिता के मामले में खुलकर न बोलने पर निराशा जाहिर की। इसके कुछ घंटों बाद जावेद मियांदाद ने इंटरव्यू दिया और इमरान खान की बातों को यादकर अपने आंसू नहीं रोक पाए। उन्होंने इमरान को जल्द से जल्द जेल से बाहर निकालने की बात कही।

जावेद ने इमरान को बताया इमानदार

इमरान खान और जावेद मियांदाद ने मिलकर पाकिस्तान को 1992 का वनडे वर्ल्ड चैंपियन बनाया था। दो दिग्गजों की दोस्ती भी काफी गहरी रही है। इमरान खान मामले पर बात करते हुए जावेद मियांदाद ने कहा, “इमरान खान एक ईमानदार इंसान हैं। अगर उन्हें जेल से बाहर निकाल दिया जाए तो क्या होगा? क्या वे पाकिस्तान को खा जाएंगे? जावेद इतना कहने के बाद रोने लगे और आंखों से आंसू बहने लगे। उन्होंने बताया कि दोनों ने साथ खेलते हुए कई साल बिताए। घरेलू क्रिकेट से लेकर अंतरराष्ट्रीय मैचों तक, दोनों ने पाकिस्तान की जर्सी पहनी और देश के लिए लड़े। मियांदाद ने कहा कि इमरान ने कभी भ्रष्टाचार का रास्ता नहीं अपनाया। अगर वे चाहते तो सत्ता में रहते हुए बहुत कुछ कर सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

इमरान खान 2023 से रावलपिंडी की जेल में बंद हैं। उनपर भ्रष्टाचार के कई मामलों में दोषी ठहराया गया है, जिन्हें वे राजनीतिक साजिश बताते हैं। हाल के दिनों में उनके बेटों सुलेमान और कासिम खान ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया से बात करते हुए पिता की सेहत को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जेल में हालात और खराब हो गए हैं। इमरान खान ज्यादातर समय अकेले कोठरी में रहते हैं और उनकी सेहत पर असर पड़ रहा है। बेटों के इन बयानों के बाद मियांदाद का भावनात्मक रुख और भी महत्वपूर्ण लगने लगा।

मियांदाद ने सरकार से आपसी मतभेद भुलाकर बातचीत के जरिए इस मुद्दे का हल निकालाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इमरान एक राष्ट्रीय हीरो हैं। उन्होंने देश को क्रिकेट का विश्व कप दिलाया और बाद में प्रधानमंत्री बनकर भी देश की सेवा करने की कोशिश की। अगर उनके साथ कुछ अनहोनी हो जाए तो पूरा पाकिस्तान रोएगा। मियांदाद ने साफ कहा कि वे सिर्फ दिल की बात कह रहे हैं। इमरान उनके साथी और भाई जैसे हैं।

इमरान के लिए हस्ताक्षर अभियान

इमरान खान को जेल से बाहर निकालने और बेहतर इलाज के समर्थन में दुनियाभर के दिग्गज खिलाड़ियों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया था, जिसका भारत के दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव और सुनील गावस्कर ने खुसकर सपोर्ट किया था। हालांकि पाकिस्तान के किसी भी कप्तान ने उस अभियान में अब तक हिस्सा नहीं लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *