कानपुर में करंट लगने से बुजुर्ग की मौत:खाना खाने के बाद सोने गए थे, फर्राटे की चपेट में आया

कानपुर में करंट लगने से बुजुर्ग की मौत:खाना खाने के बाद सोने गए थे, फर्राटे की चपेट में आया

कानपुर के सीसामऊ में शुक्रवार देर शाम फर्राटा पंखे में करंट उतरने से बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जेके कॉटन मिल गेट निवासी मूलचंद्र (60) शुक्रवार रात खाना खाने के बाद सोने गए थे। इसी दौरान फर्राटा पंखे में आए करंट की चपेट में आ गए। उनकी पत्नी गीता देवी ने चीख-पुकार की तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उन्हें पंखे से अलग किया। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी उनके बेटे राजेश को दी। राजेश मौके पर पहुंचे और पिता को अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उन्होंने 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना पर सीसामऊ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीसामऊ थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने करंट लगने से मौत की जानकारी दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *