जमुई में लापता 7 साल की बच्ची की लाश मिली:पिता बोले- रेप के बाद हत्या की गई; घर से किराना दुकान पर गई थी

जमुई में लापता 7 साल की बच्ची की लाश मिली:पिता बोले- रेप के बाद हत्या की गई; घर से किराना दुकान पर गई थी

जमुई में शनिवार सुबह एक घर की बाउंड्री के पास 7 साल की बच्ची का शव बरामद हुआ है। बच्ची के घर से घटनास्थल की दूरी लगभग 50 फीट बताई जा रही है। बच्ची के पिता ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे उनकी बेटी राशन का सामान लेने घर से निकली थी। रात 8 बजे तक जब वह वापस नहीं लौटी, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास और परिचितों के यहां खोजबीन के बावजूद बच्ची का कोई पता नहीं चला। शनिवार सुबह वे टाउन थाना में बच्ची के लापता होने की सूचना देने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी फुफेरी बहन ने बच्ची का शव मिलने की जानकारी दी। इसके बाद वे अपने बड़े बेटे के साथ मौके पर पहुंचे, जहां अर्धनिर्मित मकान की बाउंड्री के पास बच्ची का शव पड़ा मिला। पिता ने आरोप लगाया है कि बच्ची के गले पर निशान हैं। उसके साथ गलत काम करने के बाद उसकी हत्या की गई है। 18 घंटे से लापता थी बच्ची, सुबह लाश मिली बच्ची के पिता ने बताया कि वो घर से किराना दुकान तक गई थी। कल रात 8 बजे से बच्ची ढूंढ रहे थे। रात में पंचायत भी बुलाई थी। हम लोग रातभर उसे ढूंढते रहे। मेरी एक बहन है उसने बताया कि बच्ची की बॉडी मिली है। जी पार्क टेलर के नाम से सोनू की बिल्डिंग है उसी में बच्ची की बॉडी मिली है। उसके गले पर कुछ निशान हैं। उसकी उम्र 7 साल थी। स्कूल में पढ़ती थी। सोनू की बिल्डिंग के पीछे मेरे बड़े भाई का भी घर है मैं रात में वहां भी गया था, लेकिन वो नहीं मिली। किसी ने बच्ची के साथ गलत काम किया है इसके बाद हत्या कर दी। मैं बाहर नौकरी करता हूं। 2-3 महीने से घर गांव में ही काम कर रहा हूं। मैं कल शाम 5 बजे काम से लौटा था इसके बाद पता चला वो घर नहीं लौटी इसके बाद से उसे ढूंढ रहे थे। वार्ड पार्षद बोले- बच्ची के साथ गलत काम हुआ है वार्ड के पार्षद ने बताया कि बच्ची के गुम होने की सूचना शुक्रवार शाम को मिली थी। परिजनों के साथ मिलकर काफी खोजबीन की गई, लेकिन वह नहीं मिली। शनिवार सुबह मोहम्मद शफीफ के अर्धनिर्मित मकान की बाउंड्री के अंदर बच्ची का शव मिला। पार्षद ने भी आशंका जताई कि बच्ची के साथ गलत काम करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या की गई होगी। जांच के लिए CCTV खंगाल रही पुलिस जमुई SP विश्वजीत दयाल ने बताया कि शुक्रवार को लापता एक बच्ची शव निर्माणाधीन मकान के बाउंड्री पास मिला है। इस मामले में डॉग स्क्वायड और FSL टीम से जांच करवाया जा रहा है, घटना का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस एरिया की सभी सीसीटीवी को भी पुलिस खंगाला रही है। उन्होंने बताया कि मौके से एक चप्पल मिला है,पुलिस जांच कर रही है। जमुई में शनिवार सुबह एक घर की बाउंड्री के पास 7 साल की बच्ची का शव बरामद हुआ है। बच्ची के घर से घटनास्थल की दूरी लगभग 50 फीट बताई जा रही है। बच्ची के पिता ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे उनकी बेटी राशन का सामान लेने घर से निकली थी। रात 8 बजे तक जब वह वापस नहीं लौटी, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास और परिचितों के यहां खोजबीन के बावजूद बच्ची का कोई पता नहीं चला। शनिवार सुबह वे टाउन थाना में बच्ची के लापता होने की सूचना देने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी फुफेरी बहन ने बच्ची का शव मिलने की जानकारी दी। इसके बाद वे अपने बड़े बेटे के साथ मौके पर पहुंचे, जहां अर्धनिर्मित मकान की बाउंड्री के पास बच्ची का शव पड़ा मिला। पिता ने आरोप लगाया है कि बच्ची के गले पर निशान हैं। उसके साथ गलत काम करने के बाद उसकी हत्या की गई है। 18 घंटे से लापता थी बच्ची, सुबह लाश मिली बच्ची के पिता ने बताया कि वो घर से किराना दुकान तक गई थी। कल रात 8 बजे से बच्ची ढूंढ रहे थे। रात में पंचायत भी बुलाई थी। हम लोग रातभर उसे ढूंढते रहे। मेरी एक बहन है उसने बताया कि बच्ची की बॉडी मिली है। जी पार्क टेलर के नाम से सोनू की बिल्डिंग है उसी में बच्ची की बॉडी मिली है। उसके गले पर कुछ निशान हैं। उसकी उम्र 7 साल थी। स्कूल में पढ़ती थी। सोनू की बिल्डिंग के पीछे मेरे बड़े भाई का भी घर है मैं रात में वहां भी गया था, लेकिन वो नहीं मिली। किसी ने बच्ची के साथ गलत काम किया है इसके बाद हत्या कर दी। मैं बाहर नौकरी करता हूं। 2-3 महीने से घर गांव में ही काम कर रहा हूं। मैं कल शाम 5 बजे काम से लौटा था इसके बाद पता चला वो घर नहीं लौटी इसके बाद से उसे ढूंढ रहे थे। वार्ड पार्षद बोले- बच्ची के साथ गलत काम हुआ है वार्ड के पार्षद ने बताया कि बच्ची के गुम होने की सूचना शुक्रवार शाम को मिली थी। परिजनों के साथ मिलकर काफी खोजबीन की गई, लेकिन वह नहीं मिली। शनिवार सुबह मोहम्मद शफीफ के अर्धनिर्मित मकान की बाउंड्री के अंदर बच्ची का शव मिला। पार्षद ने भी आशंका जताई कि बच्ची के साथ गलत काम करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या की गई होगी। जांच के लिए CCTV खंगाल रही पुलिस जमुई SP विश्वजीत दयाल ने बताया कि शुक्रवार को लापता एक बच्ची शव निर्माणाधीन मकान के बाउंड्री पास मिला है। इस मामले में डॉग स्क्वायड और FSL टीम से जांच करवाया जा रहा है, घटना का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस एरिया की सभी सीसीटीवी को भी पुलिस खंगाला रही है। उन्होंने बताया कि मौके से एक चप्पल मिला है,पुलिस जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *