मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी एसोसिएशन ऑफ खगड़िया और जिला खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 29 अगस्त को जेएनकेटी मैदान में हॉकी मैच का आयोजन किया जाएगा। सुबह 8 बजे से होने वाले इस मुकाबले में खेलो इंडिया स्माल सेंटर और हॉकी एसोसिएशन ऑफ खगड़िया की टीम आमने-सामने होगी। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका दोनों वर्ग की टीमें हिस्सा लेंगी। वहीं, आगामी 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होने वाले बिहार स्टेट गेम्स में भाग लेने के लिए खगड़िया जिला हॉकी टीम का निबंधन एवं चयन 31 अगस्त को जेएनकेटी हॉकी मैदान में किया जाएगा। यह जानकारी हॉकी एसोसिएशन ऑफ खगड़िया के जिला सचिव ने दी है। उन्होंने बताया कि बिहार स्टेट गेम्स को लेकर पूर्व में संबंधित जिलों में खिलाड़ियों के चयन के लिए शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। इन शिविरों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीमों का चयन किया गया है। हालांकि किसी कारणवश जो खिलाड़ी पूर्व के चयन शिविर में भाग लेने से वंचित रह गए हैं, उन्हें जिला संघ की ओर से विशेष अवसर दिया जा रहा है। ऐसे खिलाड़ियों के लिए 31 अगस्त को शाम 3 बजे पुनः ट्रायल आयोजित किया जाएगा। मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी एसोसिएशन ऑफ खगड़िया और जिला खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 29 अगस्त को जेएनकेटी मैदान में हॉकी मैच का आयोजन किया जाएगा। सुबह 8 बजे से होने वाले इस मुकाबले में खेलो इंडिया स्माल सेंटर और हॉकी एसोसिएशन ऑफ खगड़िया की टीम आमने-सामने होगी। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका दोनों वर्ग की टीमें हिस्सा लेंगी। वहीं, आगामी 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होने वाले बिहार स्टेट गेम्स में भाग लेने के लिए खगड़िया जिला हॉकी टीम का निबंधन एवं चयन 31 अगस्त को जेएनकेटी हॉकी मैदान में किया जाएगा। यह जानकारी हॉकी एसोसिएशन ऑफ खगड़िया के जिला सचिव ने दी है। उन्होंने बताया कि बिहार स्टेट गेम्स को लेकर पूर्व में संबंधित जिलों में खिलाड़ियों के चयन के लिए शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। इन शिविरों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीमों का चयन किया गया है। हालांकि किसी कारणवश जो खिलाड़ी पूर्व के चयन शिविर में भाग लेने से वंचित रह गए हैं, उन्हें जिला संघ की ओर से विशेष अवसर दिया जा रहा है। ऐसे खिलाड़ियों के लिए 31 अगस्त को शाम 3 बजे पुनः ट्रायल आयोजित किया जाएगा।

