RaipurNews: श्रावण मास की पूर्णिमा पर 28 अगस्त को नार्मदीय ब्राह्मण समाज रायपुर इकाई ने हवन-पूजन और भक्ति भाव के साथ श्रावणी पूजा की।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शैलेंद्रनगर में इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर के पास आयोजित कार्यक्रम में मनोज पगारे, विनय चौरे, एके चौरे, रामकृष्ण पारे, विनोद काशिव सहित नार्मदीय ब्राह्मण समाज के गणमान्यजन शामिल हुए।

