प्रयागराज डीएम ने बाल गृह और महिला-शरणालय में मनाया रक्षाबंधन:बच्चों के साथ काटा केक, बांटी खुशियों संग मिठाइयां

प्रयागराज डीएम ने बाल गृह और महिला-शरणालय में मनाया रक्षाबंधन:बच्चों के साथ काटा केक, बांटी खुशियों संग मिठाइयां

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को जिलाधिकारी प्रयागराज श्री मनीष कुमार वर्मा ने राजकीय बाल गृह बालिका, राजकीय बाल गृह शिशु एवं राजकीय महिला शरणालय पहुंचकर बच्चों और महिलाओं के साथ रक्षाबंधन का त्योहार उत्साहपूर्वक मनाया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों और महिलाओं से आत्मीयता से मुलाकात की और उनके साथ रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में उन्होंने बच्चों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन भी मनाया। जिलाधिकारी ने बच्चों को फल और मिठाइयां वितरित कीं तथा उनके साथ समय बिताया। जिलाधिकारी ने सभी बच्चों और महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। उनके इस आत्मीय व्यवहार से बाल गृह के बच्चे और महिलाएं भी काफी उत्साहित नजर आए। कार्यक्रम के दौरान रक्षाबंधन के त्योहार का माहौल और भी खास हो गया, जब जिलाधिकारी ने बच्चों के साथ मिलकर केक काटा और उनके बीच खुशियां बांटीं। अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी बच्चों की खुशियों में सहभागिता की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *