महराजगंज में अनियंत्रित बाइक से गिरकर महिला की मौत:रक्षाबंधन मनाकर घर लौटते समय हुआ हादसा, जिला अस्पताल में मृत घोषित

महराजगंज में अनियंत्रित बाइक से गिरकर महिला की मौत:रक्षाबंधन मनाकर घर लौटते समय हुआ हादसा, जिला अस्पताल में मृत घोषित

महराजगंज में रक्षाबंधन पर्व मनाकर भाई के घर से लौट रही एक महिला की रेहवा गांव में सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना महिला के घर के समीप हुई। मृतका की पहचान रेहवा निवासी रामराज की पत्नी अनारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अनारी रक्षाबंधन के अवसर पर अपने भाई के घर बड़हरा गई थीं। पर्व मनाने के बाद वह बाइक से अपने घर रेहवा लौट रही थीं। घर के पास पहुंचते ही अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद परिजन और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद अनारी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *