मंत्री श्रेयसी सिंह ने BJP कार्यकर्ताओं को बांधी राखी:जमुई में बोली- भाई मजबूत होंगे तो विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

मंत्री श्रेयसी सिंह ने BJP कार्यकर्ताओं को बांधी राखी:जमुई में बोली- भाई मजबूत होंगे तो विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

जमुई में रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को गिद्धौर स्थित लाल कोठी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जमुई की भाजपा विधायक और बिहार सरकार की उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने अपने निजी आवास पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को राखी बांधी। शुभ मुहूर्त शुरू होते ही लाल कोठी में राखी बंधवाने के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रक्षाबंधन से जुड़ी तस्वीरें देखिए… कार्यकर्ताओं ने नगद राशि और उपहार भी दिए मंत्री श्रेयसी सिंह ने, जिन्हें जिले में ‘दीदी’ के नाम से भी जाना जाता है, फूल, अक्षत, रोली, मिठाई और आरती से सजी थाली के साथ विधि-विधान से कार्यकर्ताओं की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा गया। राखी बंधवाने पहुंचे युवाओं ने मंत्री को हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने का वचन दिया। कई कार्यकर्ताओं ने नेग के रूप में उन्हें नकद राशि और उपहार भी भेंट किए। मेरे भाई जितने मजबूत होंगे, उतनी ही शक्ति हमें भी मिलेगी – श्रेयसी सिंह इस अवसर पर श्रेयसी सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक धागा नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और एक-दूसरे की रक्षा के संकल्प का पर्व है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि बहनों को भी एक-दूसरे को राखी बांधनी चाहिए, जिससे वे परस्पर रक्षा और सहयोग का संकल्प ले सकें। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “हम यहां की बेटी हैं और हमारे कार्यकर्ता हमारे भाई जैसे हैं। इसी रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए हम हर साल उनके साथ रक्षाबंधन मनाते हैं। मेरी कामना है कि मेरे भाई जितने मजबूत होंगे, उतनी ही शक्ति हमें भी मिलेगी। उसी शक्ति और लगन के साथ आने वाले सालों में भी विकास कार्य जारी रहेगा।” कार्यकर्ताओं ने मंत्री के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जोर दिया कि यह पर्व समाज में प्रेम, विश्वास, नारी सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करता है। कार्यक्रम के दौरान लाल कोठी में दिनभर उत्सवी माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मंत्री के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। इस अवसर पर मंत्री के निजी सहायक मिथलेश सिंह, रतन सिंह सहित कार्यालय के अन्य कर्मी और सैकड़ों शुभचिंतक उपस्थित रहे। जमुई में रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को गिद्धौर स्थित लाल कोठी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जमुई की भाजपा विधायक और बिहार सरकार की उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने अपने निजी आवास पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को राखी बांधी। शुभ मुहूर्त शुरू होते ही लाल कोठी में राखी बंधवाने के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रक्षाबंधन से जुड़ी तस्वीरें देखिए… कार्यकर्ताओं ने नगद राशि और उपहार भी दिए मंत्री श्रेयसी सिंह ने, जिन्हें जिले में ‘दीदी’ के नाम से भी जाना जाता है, फूल, अक्षत, रोली, मिठाई और आरती से सजी थाली के साथ विधि-विधान से कार्यकर्ताओं की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा गया। राखी बंधवाने पहुंचे युवाओं ने मंत्री को हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने का वचन दिया। कई कार्यकर्ताओं ने नेग के रूप में उन्हें नकद राशि और उपहार भी भेंट किए। मेरे भाई जितने मजबूत होंगे, उतनी ही शक्ति हमें भी मिलेगी – श्रेयसी सिंह इस अवसर पर श्रेयसी सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक धागा नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और एक-दूसरे की रक्षा के संकल्प का पर्व है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि बहनों को भी एक-दूसरे को राखी बांधनी चाहिए, जिससे वे परस्पर रक्षा और सहयोग का संकल्प ले सकें। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “हम यहां की बेटी हैं और हमारे कार्यकर्ता हमारे भाई जैसे हैं। इसी रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए हम हर साल उनके साथ रक्षाबंधन मनाते हैं। मेरी कामना है कि मेरे भाई जितने मजबूत होंगे, उतनी ही शक्ति हमें भी मिलेगी। उसी शक्ति और लगन के साथ आने वाले सालों में भी विकास कार्य जारी रहेगा।” कार्यकर्ताओं ने मंत्री के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जोर दिया कि यह पर्व समाज में प्रेम, विश्वास, नारी सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करता है। कार्यक्रम के दौरान लाल कोठी में दिनभर उत्सवी माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मंत्री के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। इस अवसर पर मंत्री के निजी सहायक मिथलेश सिंह, रतन सिंह सहित कार्यालय के अन्य कर्मी और सैकड़ों शुभचिंतक उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *