बक्सर-इटाढ़ी रेलवे गुमटी दोबारा खोलने की मांग:सदर विधायक आनंद मिश्र ने रेलवे बोर्ड चेयरमैन से की मुलाकात

बक्सर-इटाढ़ी रेलवे गुमटी दोबारा खोलने की मांग:सदर विधायक आनंद मिश्र ने रेलवे बोर्ड चेयरमैन से की मुलाकात

बक्सर सदर विधायक आनंद मिश्र ने जनहित में बक्सर-इटाढ़ी रेलवे गुमटी स्थित एलसी गेट संख्या 70बी/टी को पुनः चालू कराने की मांग को लेकर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने गुमटी बंद होने से स्थानीय लोगों को हो रही परेशानियों को विस्तार से बताया और मांग पत्र भी सौंपा। विधायक ने अवगत कराया कि बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर स्थित इस रेलवे गुमटी के बंद होने से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उनकी यात्रा की दूरी और समय दोनों बढ़ गए हैं। समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग इस स्थिति का सबसे अधिक असर स्थानीय ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों पर पड़ रहा है। विद्यार्थियों को विद्यालय और महाविद्यालय जाने में अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है, वहीं किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में भी परेशानी हो रही है। विधायक आनंद मिश्र ने चेयरमैन के समक्ष इस जनहित से जुड़ी समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुविधा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए एलसी गेट संख्या 70बी/टी को पुनः चालू करने के लिए आवश्यक पहल की जानी चाहिए। धरना प्रदर्शन के साथ रेल चक्का भी जाम किया मुलाकात के दौरान रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने मामले पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। विधायक के अनुसार, चेयरमैन ने इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर देखने की बात कही है। रेलवे गुमटी दोबारा खोलने को लेकर विपक्ष द्वारा भी लगातार मांग उठाया जा रहा है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष समेत,दलित ,अतिपिछड़ा समाज पार्टी द्वारा भी लगातार धरना प्रदर्शन के साथ रेल चक्का भी जाम किया गया। लेकिन रेलवे फाटक अभी तक नहीं खुल पाया है। वही दूसरी तरफ रेलवे ओभरब्रीज की मरमत में दो महीने का और समय लगेगा। अब देखने वाली बात यह होगी क्या सदर विधायक की मांग पर दोबारा रेलवे फाटक खुलेगा या बक्सर की जनता को रेलवे ओभरब्रिंज के मरम्मत पूरी होने का इंतजार करना होगा। बक्सर सदर विधायक आनंद मिश्र ने जनहित में बक्सर-इटाढ़ी रेलवे गुमटी स्थित एलसी गेट संख्या 70बी/टी को पुनः चालू कराने की मांग को लेकर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने गुमटी बंद होने से स्थानीय लोगों को हो रही परेशानियों को विस्तार से बताया और मांग पत्र भी सौंपा। विधायक ने अवगत कराया कि बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर स्थित इस रेलवे गुमटी के बंद होने से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उनकी यात्रा की दूरी और समय दोनों बढ़ गए हैं। समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग इस स्थिति का सबसे अधिक असर स्थानीय ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों पर पड़ रहा है। विद्यार्थियों को विद्यालय और महाविद्यालय जाने में अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है, वहीं किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में भी परेशानी हो रही है। विधायक आनंद मिश्र ने चेयरमैन के समक्ष इस जनहित से जुड़ी समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुविधा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए एलसी गेट संख्या 70बी/टी को पुनः चालू करने के लिए आवश्यक पहल की जानी चाहिए। धरना प्रदर्शन के साथ रेल चक्का भी जाम किया मुलाकात के दौरान रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने मामले पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। विधायक के अनुसार, चेयरमैन ने इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर देखने की बात कही है। रेलवे गुमटी दोबारा खोलने को लेकर विपक्ष द्वारा भी लगातार मांग उठाया जा रहा है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष समेत,दलित ,अतिपिछड़ा समाज पार्टी द्वारा भी लगातार धरना प्रदर्शन के साथ रेल चक्का भी जाम किया गया। लेकिन रेलवे फाटक अभी तक नहीं खुल पाया है। वही दूसरी तरफ रेलवे ओभरब्रीज की मरमत में दो महीने का और समय लगेगा। अब देखने वाली बात यह होगी क्या सदर विधायक की मांग पर दोबारा रेलवे फाटक खुलेगा या बक्सर की जनता को रेलवे ओभरब्रिंज के मरम्मत पूरी होने का इंतजार करना होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *