पूर्णिया में महिला पुलिस को मिली 20 पिंक स्कूटी:स्कूल-कॉलेज के बाहर पेट्रोलिंग करेंगी पुलिस दीदी, डीएसपी बोलीं- महिलाओं, छात्राओं की सुरक्षा प्राथमिकता

पूर्णिया में महिला पुलिस को मिली 20 पिंक स्कूटी:स्कूल-कॉलेज के बाहर पेट्रोलिंग करेंगी पुलिस दीदी, डीएसपी बोलीं- महिलाओं, छात्राओं की सुरक्षा प्राथमिकता

पूर्णिया जिला पुलिस प्रशासन और बिहार पुलिस मुख्यालय ने महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। इस कदम के तहत, जिले में पहले से गठित अभया ब्रिगेड को और सशक्त बनाया गया है। अभया ब्रिगेड की महिला पुलिसकर्मियों को 20 नई स्कूटी सौंपी गई हैं। इन स्कूटियों का उद्देश्य स्कूल और कॉलेज के बाहर मनचलों पर नकेल कसना और छात्राओं व महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पूर्णिया के आर एन शाह चौक पर सदर एसडीपीओ-1 अभिनव पाराशर और विशेष अपराध इकाई की डीएसपी शिवानी श्रेष्ठा ने इन सभी स्कूटियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही स्कूटी टीम को उनके कार्य पर तैनात कर दिया गया है। सघन निगरानी और त्वरित कार्रवाई होगी सुनिश्चित: सदर एसडीपीओ इस मौके पर सदर एसडीपीओ-1 अभिनव पाराशर ने बताया कि बिहार डीजीपी के निर्देशानुसार पूर्व में अभया ब्रिगेड का गठन किया गया था। इस व्यवस्था को ज़मीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस बल को दोपहिया वाहनों से लैस किया गया है। इससे संकड़ी गलियों तक आसानी से पहुंचा जा सके सदर एसडीपीओ ने बताया कि चार पहिया वाहनों के अलावा अब स्कूटी और बाइक के जरिए उन तंग गलियों और इलाकों में भी पुलिस की मौजूदगी रहेगी, जहां स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और कोचिंग संस्थान स्थित हैं। 20 स्कूटी में 40 महिला जवान सवार रहेंगी विशेष अपराध इकाई की डीएसपी शिवानी श्रेष्ठा ने बताया कि मनचलों द्वारा छात्राओं के साथ की जाने वाली छेड़खानी व असामाजिक गतिविधियों पर त्वरित रोक लगाने और सख्त कार्रवाई करने के लिए पुलिस गश्त लगातार जारी रहेगी। डीएसपी शिवानी श्रेष्ठा ने बताया कि बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पूर्णिया जिले को 20 स्कूटी उपलब्ध कराई गई हैं, जिन्हें विधिवत लॉन्च कर दिया गया है। इन 20 स्कूटी में 40 महिला जवान सवार रहेंगी और लगातार पेट्रोलिंग करेंगी। डीएसपी बोलीं- कोचिंग और स्कूलिंग के समय में ज्यादा एक्टिव रहेगी पेट्रोलिंग टीम विशेष अपराध इकाई की डीएसपी शिवानी श्रेष्ठा ने बताया कि स्कूटी पेट्रोलिंग मुख्य रूप से दो प्रमुख शिफ्टों में सक्रिय रहेगी । पहला सुबह का समय होगा जब छात्राएं स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों के लिए निकलती हैं। इस दौरान अलग अलग क्षेत्रों में स्कूटी पेट्रोलिंग टीम गश्त करती रहेंगी । जबकि दूसरा शिफ्ट छुट्टी व शाम के समय का होगा, जब छात्राएं संस्थानों से पढ़कर घर लौटती हैं या कोचिंग जाती हैं। ट्रैफिक से मिलेगी राहत, तुरंत पहुंच सकेगी मौके पर पुलिस डीएसपी ने स्पष्ट किया कि संकरी गलियों या भारी ट्रैफिक वाले इलाकों में स्कूटी के जरिए पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच सकेगी और किसी भी अप्रिय स्थिति पर समय रहते काबू पा सकेगी। पूर्णिया पुलिस की इस पहल से जिले में स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राओं में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी तथा मनचलों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई संभव हो सकेगी। पूर्णिया जिला पुलिस प्रशासन और बिहार पुलिस मुख्यालय ने महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। इस कदम के तहत, जिले में पहले से गठित अभया ब्रिगेड को और सशक्त बनाया गया है। अभया ब्रिगेड की महिला पुलिसकर्मियों को 20 नई स्कूटी सौंपी गई हैं। इन स्कूटियों का उद्देश्य स्कूल और कॉलेज के बाहर मनचलों पर नकेल कसना और छात्राओं व महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पूर्णिया के आर एन शाह चौक पर सदर एसडीपीओ-1 अभिनव पाराशर और विशेष अपराध इकाई की डीएसपी शिवानी श्रेष्ठा ने इन सभी स्कूटियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही स्कूटी टीम को उनके कार्य पर तैनात कर दिया गया है। सघन निगरानी और त्वरित कार्रवाई होगी सुनिश्चित: सदर एसडीपीओ इस मौके पर सदर एसडीपीओ-1 अभिनव पाराशर ने बताया कि बिहार डीजीपी के निर्देशानुसार पूर्व में अभया ब्रिगेड का गठन किया गया था। इस व्यवस्था को ज़मीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस बल को दोपहिया वाहनों से लैस किया गया है। इससे संकड़ी गलियों तक आसानी से पहुंचा जा सके सदर एसडीपीओ ने बताया कि चार पहिया वाहनों के अलावा अब स्कूटी और बाइक के जरिए उन तंग गलियों और इलाकों में भी पुलिस की मौजूदगी रहेगी, जहां स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और कोचिंग संस्थान स्थित हैं। 20 स्कूटी में 40 महिला जवान सवार रहेंगी विशेष अपराध इकाई की डीएसपी शिवानी श्रेष्ठा ने बताया कि मनचलों द्वारा छात्राओं के साथ की जाने वाली छेड़खानी व असामाजिक गतिविधियों पर त्वरित रोक लगाने और सख्त कार्रवाई करने के लिए पुलिस गश्त लगातार जारी रहेगी। डीएसपी शिवानी श्रेष्ठा ने बताया कि बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पूर्णिया जिले को 20 स्कूटी उपलब्ध कराई गई हैं, जिन्हें विधिवत लॉन्च कर दिया गया है। इन 20 स्कूटी में 40 महिला जवान सवार रहेंगी और लगातार पेट्रोलिंग करेंगी। डीएसपी बोलीं- कोचिंग और स्कूलिंग के समय में ज्यादा एक्टिव रहेगी पेट्रोलिंग टीम विशेष अपराध इकाई की डीएसपी शिवानी श्रेष्ठा ने बताया कि स्कूटी पेट्रोलिंग मुख्य रूप से दो प्रमुख शिफ्टों में सक्रिय रहेगी । पहला सुबह का समय होगा जब छात्राएं स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों के लिए निकलती हैं। इस दौरान अलग अलग क्षेत्रों में स्कूटी पेट्रोलिंग टीम गश्त करती रहेंगी । जबकि दूसरा शिफ्ट छुट्टी व शाम के समय का होगा, जब छात्राएं संस्थानों से पढ़कर घर लौटती हैं या कोचिंग जाती हैं। ट्रैफिक से मिलेगी राहत, तुरंत पहुंच सकेगी मौके पर पुलिस डीएसपी ने स्पष्ट किया कि संकरी गलियों या भारी ट्रैफिक वाले इलाकों में स्कूटी के जरिए पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच सकेगी और किसी भी अप्रिय स्थिति पर समय रहते काबू पा सकेगी। पूर्णिया पुलिस की इस पहल से जिले में स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राओं में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी तथा मनचलों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई संभव हो सकेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *