समस्तीपुर में गंडक नदी पुल से छलांग लगाने वाले सहायक प्रोफेसर नवीन कुमार का शव 24 घंटे बाद यानी शुक्रवार को बरामद कर लिया गया। मथुरापुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर इलाके में गुरुवार को असिस्टेंट प्रोफेसर गंडक नदी में कूदे थे। मृतक की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के केलुहारा वार्ड संख्या-8 निवासी 29 वर्षीय नवीन कुमार के रूप में हुई है। नवीन कुमार की नियुक्ति अप्रैल महीने में सीतामढ़ी के राजकीय प्लस टू डिग्री कॉलेज, परसौनी में सहायक प्रोफेसर के पद पर हुई थी। नौकरी मिलने के बाद वह अपनी पत्नी के साथ सीतामढ़ी में ही रह रहे थे। उनके पिता उमेश महतो ने बताया कि नवीन उनका इकलौता पुत्र था और इसी साल मार्च में उसकी शादी हुई थी। रक्षाबंधन पर पत्नी के साथ सीतामढ़ी से समस्तीपुर पहुंचे थे रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर गुरुवार को नवीन कुमार अपनी पत्नी के साथ सीतामढ़ी से कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन से समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। स्टेशन से उतरने के बाद दोनों पति-पत्नी घर जाने के लिए गंडक नदी पुल की ओर जा रहे थे। पुल पर पहुंचते ही नवीन कुमार ने अचानक गंडक नदी में छलांग लगा दी। पति को नदी में छलांग लगाते देख पत्नी ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मथुरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नवीन के परिजनों को सूचित किया। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर गंडक नदी में खोजबीन शुरू की गई। नदी का बहाव तेज होने के कारण खोज अभियान में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। पूछताछ के दौरान नवीन की पत्नी ने बताया कि मुझे नहीं पता कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। हम लोगों के बीच झगड़े जैसी कोई बात नहीं थी। शुक्रवार दोपहर नदी से बरामद हुआ नवीन का शव करीब 24 घंटे तक चले खोज अभियान के बाद शुक्रवार को लगभग 12 बजे बहादुरपुर इलाके के पास गंडक नदी से नवीन कुमार का शव बरामद किया गया। शव मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया। मथुरापुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गंडक नदी से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से लिखित आवेदन दिए जाने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा। नवीन की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। कुछ ही महीने पहले शादी और नौकरी के बाद परिवार में खुशियों का माहौल था। अचानक हुई इस घटना से परिवार की सारी खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस फिलहाल घटना के कारणों की जांच में जुटी है। समस्तीपुर में गंडक नदी पुल से छलांग लगाने वाले सहायक प्रोफेसर नवीन कुमार का शव 24 घंटे बाद यानी शुक्रवार को बरामद कर लिया गया। मथुरापुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर इलाके में गुरुवार को असिस्टेंट प्रोफेसर गंडक नदी में कूदे थे। मृतक की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के केलुहारा वार्ड संख्या-8 निवासी 29 वर्षीय नवीन कुमार के रूप में हुई है। नवीन कुमार की नियुक्ति अप्रैल महीने में सीतामढ़ी के राजकीय प्लस टू डिग्री कॉलेज, परसौनी में सहायक प्रोफेसर के पद पर हुई थी। नौकरी मिलने के बाद वह अपनी पत्नी के साथ सीतामढ़ी में ही रह रहे थे। उनके पिता उमेश महतो ने बताया कि नवीन उनका इकलौता पुत्र था और इसी साल मार्च में उसकी शादी हुई थी। रक्षाबंधन पर पत्नी के साथ सीतामढ़ी से समस्तीपुर पहुंचे थे रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर गुरुवार को नवीन कुमार अपनी पत्नी के साथ सीतामढ़ी से कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन से समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। स्टेशन से उतरने के बाद दोनों पति-पत्नी घर जाने के लिए गंडक नदी पुल की ओर जा रहे थे। पुल पर पहुंचते ही नवीन कुमार ने अचानक गंडक नदी में छलांग लगा दी। पति को नदी में छलांग लगाते देख पत्नी ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मथुरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नवीन के परिजनों को सूचित किया। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर गंडक नदी में खोजबीन शुरू की गई। नदी का बहाव तेज होने के कारण खोज अभियान में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। पूछताछ के दौरान नवीन की पत्नी ने बताया कि मुझे नहीं पता कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। हम लोगों के बीच झगड़े जैसी कोई बात नहीं थी। शुक्रवार दोपहर नदी से बरामद हुआ नवीन का शव करीब 24 घंटे तक चले खोज अभियान के बाद शुक्रवार को लगभग 12 बजे बहादुरपुर इलाके के पास गंडक नदी से नवीन कुमार का शव बरामद किया गया। शव मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया। मथुरापुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गंडक नदी से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से लिखित आवेदन दिए जाने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा। नवीन की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। कुछ ही महीने पहले शादी और नौकरी के बाद परिवार में खुशियों का माहौल था। अचानक हुई इस घटना से परिवार की सारी खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस फिलहाल घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

