मनेन्द्रगढ़ में नशे का कारोबार, चोरी की वारदातें:पेट्रोलिंग गाड़ी खराब, वार्डवासियों की शिकायत पर पुलिस ने संदिग्धों के घरों में की सर्चिंग

मनेन्द्रगढ़ में नशे का कारोबार, चोरी की वारदातें:पेट्रोलिंग गाड़ी खराब, वार्डवासियों की शिकायत पर पुलिस ने संदिग्धों के घरों में की सर्चिंग

एमसीबी जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में नशीले इंजेक्शन की खुलेआम बिक्री और नशे की हालत में चोरी की घटनाओं का आरोप लगा है। वार्ड नंबर 4, 5 और 6 के रहवासियों का कहना है कि शहर में नशीले इंजेक्शन बेचे जा रहे हैं। नशे में कुछ युवक घरों में चोरी कर रहे हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है। नशे के कारोबार और चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर वार्डवासी सिटी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की। वार्डवासियों ने पुलिस पर नशे के कारोबार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया। एक महीने से खराब पेट्रोलिंग वाहन वार्डवासियों ने शहर की पेट्रोलिंग व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सिटी कोतवाली की पेट्रोलिंग गाड़ी करीब एक महीने से खराब है। इसके कारण शहर में नियमित गश्त नहीं हो पा रही है। लोगों का आरोप है कि पुलिस की गश्त कमजोर होने से अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं। संदिग्धों के घर पुलिस ने ली तलाशी सिटी कोतवाली प्रभारी विवेक पाटले ने बताया कि वार्डवासियों की शिकायत के आधार पर उनके बताए संदिग्ध लोगों के घरों में पुलिस ने तलाशी ली। हालांकि तलाशी के दौरान कोई नशीला पदार्थ नहीं मिला। उन्होंने बताया कि संदिग्ध लोगों को चेतावनी दी गई है। अगर आगे किसी के पास नशीला पदार्थ मिलता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पेट्रोलिंग व्यवस्था सुधारने की मांग वार्डवासियों ने शहर में नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के साथ ही चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई और नियमित पुलिस गश्त शुरू करने की मांग की है। उन्होंने खराब पेट्रोलिंग वाहन को जल्द दुरुस्त कराने की भी मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *