प्रयागराज में गाय चोरी का वीडियो वायरल:करेली पुलिस ने नूरैन और गोचू पर मुकदमा किया दर्ज, दोनों पहले भी गए है जेल

प्रयागराज में गाय चोरी का वीडियो वायरल:करेली पुलिस ने नूरैन और गोचू पर मुकदमा किया दर्ज, दोनों पहले भी गए है जेल

प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र में गाय चोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में करेली पुलिस ने एयरपोर्ट क्षेत्र के नूरैन और गोचू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं। करामत की चौकी निवासी मो. माजिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 अगस्त की रात करीब 12 से 1 बजे के बीच पूरामदारीपुर इलाके से उनकी सफेद और काले रंग की गाय चोरी हो गई। माजिद ने आरोप लगाया है कि नूरैन पुत्र मुन्ने (निवासी लखनपुर, एयरपोर्ट) और गोचू पुत्र नईम (निवासी असदउल्लापुर भीठी, थाना एयरपोर्ट) ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर गाय चुराई। पीड़ित के अनुसार, गाय को ले जाते समय कुछ लोगों ने मोबाइल फोन से वीडियो बनाया था। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक गाय को सड़क पर भगाकर ले जाता दिख रहा है। पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें दिख रहे युवक की पहचान की जांच कर रही है। माजिद ने पुलिस को यह भी बताया कि 21 अगस्त को उनके पड़ोसी की गाय भी अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर ली गई थी। पीड़ित ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी चोरी हुई गाय को बाद में काट दिया गया। हालांकि, गाय काटे जाने के इस आरोप की पुलिस ने अभी तक पुष्टि नहीं की है। करेली पुलिस ने माजिद की तहरीर के आधार पर नूरैन और गोचू समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस वायरल वीडियो, आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गाय को कहां ले जाया गया और इस घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *