सोनीपत में नाबालिग लड़की से रेप:कीमती सामान के साथ घर से बाहर निकली, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, युवक अरेस्ट

सोनीपत में नाबालिग लड़की से रेप:कीमती सामान के साथ घर से बाहर निकली, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, युवक अरेस्ट

सोनीपत जिले में खरखौदा थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण और रेप करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पीड़ित लड़की के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 4 सितंबर 2025 की रात उनकी नाबालिग बेटी घर से बिना बताए कुछ कीमती सामान के साथ चली गई थी। परिजनों ने खरखौदा निवासी सन्नी पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का संदेह जताया था। पिता ने दर्ज कराई थी शिकायत पिता की शिकायत के आधार पर, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और किशोर न्याय (JJ) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की जांच कर रही महिला उप-निरीक्षक (SI) नीलम और उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की को बरामद किया। इसके बाद पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए गए। महिला विशेषज्ञ और लीगल एड के माध्यम से पीड़िता की काउंसलिंग भी कराई गई। बयानों के आधार पर, मामले में पोक्सो (POCSO) अधिनियम की गंभीर धाराएं जोड़ी गईं।पुलिस टीम ने नामजद आरोपी सन्नी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *