मधेपुरा के पुरैनी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर मोहम्मद साहब को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पुरैनी थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पूर्व उप प्रमुख मो. गुलजार ने औराय वार्ड-3 निवासी शिवम कुमार के खिलाफ पुरैनी थाने में आवेदन दिया था। शिकायत में कहा गया है कि हाल ही में 26 अगस्त को शिवम कुमार के सोशल मीडिया अकाउंट से मोहम्मद साहब, अल्लाह और अम्मा आयशा को लेकर कथित तौर पर अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की आरोप है कि यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित युवक पूर्व में भी आपत्तिजनक वीडियो और टिप्पणियां सोशल मीडिया पर पोस्ट करता रहा है। कथित पोस्ट सामने आने के बाद क्षेत्र के लोग थाना पहुंचे और पुलिस से मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की। पूर्व उप प्रमुख मो. गुलजार ने पुलिस से वायरल पोस्ट की जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया। पुरैनी थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है और प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट और टिप्पणी की भी जांच कर रही है। मधेपुरा के पुरैनी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर मोहम्मद साहब को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पुरैनी थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पूर्व उप प्रमुख मो. गुलजार ने औराय वार्ड-3 निवासी शिवम कुमार के खिलाफ पुरैनी थाने में आवेदन दिया था। शिकायत में कहा गया है कि हाल ही में 26 अगस्त को शिवम कुमार के सोशल मीडिया अकाउंट से मोहम्मद साहब, अल्लाह और अम्मा आयशा को लेकर कथित तौर पर अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की आरोप है कि यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित युवक पूर्व में भी आपत्तिजनक वीडियो और टिप्पणियां सोशल मीडिया पर पोस्ट करता रहा है। कथित पोस्ट सामने आने के बाद क्षेत्र के लोग थाना पहुंचे और पुलिस से मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की। पूर्व उप प्रमुख मो. गुलजार ने पुलिस से वायरल पोस्ट की जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया। पुरैनी थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है और प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट और टिप्पणी की भी जांच कर रही है।

