कार ने बाइक सवारों को रौंदा, महिला की मौत:सुपौल में बच्चे समेत 3 घायल, ड्राइवर गाड़ी लेकर भागा

कार ने बाइक सवारों को रौंदा, महिला की मौत:सुपौल में बच्चे समेत 3 घायल, ड्राइवर गाड़ी लेकर भागा

सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के राम विशनपुर के पास शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे NH-27 पर तेज रफ्तार अज्ञात चारपहिया वाहन ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बच्चे, महिला और पुरुष समेत तीन लोग घायल हो गए। मौके पर जमा हुई लोगों की भीड़ टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना राघोपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजने की कार्रवाई शुरू की। घायलों के नाम-पते और उनकी स्थिति की जानकारी अस्पताल पहुंचने के बाद स्पष्ट होने की बात कही जा रही है। टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राम विशनपुर के पास NH-27 पर बाइक सवार जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चारपहिया वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। वाहन की चपेट में आने से एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। सीसीटीवी और प्रत्यक्षदर्शियों से वाहन की तलाश राघोपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान में जुटी है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार, घायलों की पहचान और हादसे में शामिल वाहन के बारे में पूरी जानकारी अस्पताल और जांच के बाद सामने आएगी। सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के राम विशनपुर के पास शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे NH-27 पर तेज रफ्तार अज्ञात चारपहिया वाहन ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बच्चे, महिला और पुरुष समेत तीन लोग घायल हो गए। मौके पर जमा हुई लोगों की भीड़ टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना राघोपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजने की कार्रवाई शुरू की। घायलों के नाम-पते और उनकी स्थिति की जानकारी अस्पताल पहुंचने के बाद स्पष्ट होने की बात कही जा रही है। टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राम विशनपुर के पास NH-27 पर बाइक सवार जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चारपहिया वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। वाहन की चपेट में आने से एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। सीसीटीवी और प्रत्यक्षदर्शियों से वाहन की तलाश राघोपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान में जुटी है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार, घायलों की पहचान और हादसे में शामिल वाहन के बारे में पूरी जानकारी अस्पताल और जांच के बाद सामने आएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *