कन्नौज में राखी का त्यौहार उल्लास के साथ मनाया गया। घरों में बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक कर राखी बांधी। जबकि जेल में बन्द भाइयों को राखी बांधने के लिए महिलाओं की भीड़ जुट गई। स्कूली छात्राओं ने एसपी ऑफिस पहुंच कर पुलिस अधिकारियों को राखी बांधी। उन्हें गिफ्ट में चॉकलेट दी गई। राखी का त्यौहार जिले भर में उल्लास के साथ मनाया गया। भाई के माथे पर तिलक कर बहनों ने उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। भाइयों ने भी बहनों को गिफ्ट और कपड़े दिए। जिला जेल में रक्षाबंधन मनाने के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से ही महिलाओं की भीड़ जुटने लगी। बहनों को भाइयों से जेल में मुलाकात की और फिर उनकी कलाई में राखी बांधी। जिला जेल में सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक आने वाली सभी महिलाओं त्यौहार मनाने का मौका दिया गया। हालांकि यहां जेल प्रशासन की ओर से बहनों को घर से लाई गई राखी, मिठाई और फल अंदर ले जाने की अनुमति दी गई। यहां जेल प्रशासन की ओर से राखी, रोली और मिठाई की व्यवस्था की गई। पुलिस ऑफिस में शुक्रवार दोपहर राखी विद खाकी कार्यक्रम किया गया। यहां प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर उज्जैना और उच्च प्राथमिक विद्यालय हैबतपुर कटरा की छात्राओं ने एसपी विनोद कुमार, एएसपी अजय कुमार, सीओ कुलवीर सिंह व सीओ सीट शिल्पा वर्मा की कलाई पर राखी बांधी और उनसे रक्षा का वचन लिया। पुलिस अधिकारियों ने स्कूली बच्चियों को चाकलेट, मिठाई व गिफ्ट दिए।

