पन्ना में युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या:शराब की लत और गृहक्लेश से परेशान था; पत्नी छोड़कर जा चुकी थी

पन्ना में युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या:शराब की लत और गृहक्लेश से परेशान था; पत्नी छोड़कर जा चुकी थी

पन्ना जिले के बड़ौर गांव में एक 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राजेन्द्र आदिवासी के रूप में हुई है, जिसने अपने घर में यह कदम उठाया। मृतक के भाई जगदीश आदिवासी ने पुलिस को बताया कि राजेन्द्र शराब का आदी था। शराब की लत और लगातार गृहक्लेश के कारण लगभग आठ महीने पहले उसकी पत्नी अपने दो बच्चों, 6 वर्षीय पुत्र डब्बू और 4 वर्षीय पुत्री आस्था, को लेकर मायके चली गई थी। इसके बाद से राजेन्द्र घर में अकेला रहकर मजदूरी कर रहा था। भाई को फंदे पर मिला शव मंगलवार को जब राजेन्द्र का भाई किसी काम से उसके घर पहुंचा, तो उसने राजेन्द्र को फंदे से लटका हुआ देखा। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *